Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दंतेवाड़ा को मिली डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
    • राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा 17 जून को प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती राजिम में
    • नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
    • सोलर दीदियां बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान
    • सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – श्री अरुण साव
    • इश्क, साजिश और कत्ल: रास्ते का कांटा बन रही थी महिला, पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी
    • जयपुर- शिवदासपुरा में बिजनेसमैन की कार में मिली लाश, करोड़ों के लेन-देन में हत्या का शक…
    • बलरामपुर:युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दरिंदों ने फुफेरे भाई के बांधे हाथ-पैर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“हम खून-खराबा खत्म करना चाहते हैं”, NDA को समर्थन देने पर TMC बागी सांसद का बयान
    राष्ट्रीय

    “हम खून-खराबा खत्म करना चाहते हैं”, NDA को समर्थन देने पर TMC बागी सांसद का बयान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ममता बनर्जी के बागी सासंदों ने आखिरकार नई पार्टी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है और अब जल्दी ही उनका गुट NDA को समर्थन देने वाला है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती का इस मामले को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। चक्रवर्ती ने बंगाल में हिंसक राजनीति को खत्म करने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को इस फैसले के पीछे की मूल वजह बताया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब राजनीति बदले और खून-खराबे की जगह विकास और सहयोग के आधार पर होनी चाहिए।

    हिंसा के चक्र को रोकना जरूरी – चक्रवर्ती

    अरूप चक्रवर्ती ने मीडिया बातचीत के दौरान कहा कि 50 साल बीत गए, लेकिन भारत के लोगों या राज्य को कुछ नहीं मिला। एक पक्ष कहता है कि दिल्ली फंड नहीं देती, दूसरा कहता है कि राज्य काम नहीं करता। अब एक नया तरीका शुरू हुआ है। दोनों सरकारें साथ मिलकर काम कर रही हैं। हम खून-खराबा खत्म करना चाहते हैं ताकि लोग खुलकर राजनीति कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में लंबे समय से राजनीतिक हिंसा का एक चक्र चलता रहा है, जिसे अब रोकना जरूरी है। उनके मुताबिक, एक कार्यकाल में एक पक्ष हत्या करता है, फिर अगले कार्यकाल में दूसरा पक्ष बदला लेता है। यह सिलसिला अब नहीं चल सकता। अरूप चक्रवर्ती के इस बयान को बंगाल की राजनीति पर बड़ा संदेश माना जा रहा है।

    लोगों को बिना डरे काम करने का अधिकार मिले- चक्रवर्ती

    अरूप चक्रवर्ती ने यह भी संकेत दिया कि उनका समर्थन किसी व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक माहौल बदलने के उद्देश्य से है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच टकराव की राजनीति से आम लोगों को नुकसान हुआ है। अब जरूरत सहयोग और विकास की राजनीति की है। उनके अनुसार, अगर दोनों सरकारें मिलकर काम करेंगी तो राज्य के विकास कार्य तेज होंगे और लोगों को सीधे फायदा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में लोगों को बिना डर के अपनी राजनीतिक राय रखने और काम करने का अधिकार मिलना चाहिए।

    TMC के 20 बागी सांसदों ने NCPI में विलय किया

    बता दें कि, रविवार को बंगाल की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला जब TMC के 20 बागी सांसदों ने अलग गुट बनाकर खुद को नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय करने का फैसला किया। इनमें से 19 सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले और उन्हें पत्र सौंपकर NDA को समर्थन देने की जानकारी दी। सांसदों ने INDIA गठबंधन से अलग बैठने की भी मांग की। माना जा रहा है कि इस समर्थन से संसद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को संख्या बल में फायदा मिल सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शिंदे गुट ने बढ़ा दी उद्धव गुट की टेंशन!, ‘वहां पर सब कुछ ठीक नहीं

    June 15, 2026

    PM मोदी ने किया अमेरिका-ईरान शांति समझौते का स्वागत

    June 15, 2026

    जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से किसानों ने फ्लाइट में लखनऊ के लिए भरी उड़ान, महिलाओं ने फ्लाइट में गाएँ गीत

    June 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.