रायपुर, राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 17 जून 2026 दिन बुधवार को स्थान राजीव लोचन मंदिर के समीप यादव धर्मशाला राजिम में प्रात 11:00 बजे प्रारंभ होगा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजिम के विधायक रोहित साहू होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस द्वारा किया जाएगा । विशिष्ट अतिथि हस्तशिल्प विकास कला बोर्ड की अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती शालिनी राजपूत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष महेश यादव होंगे।

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रातः 11:00 बजे मंचीय कार्यक्रम अतिथियों का सम्मान होगा। युवक मंडल द्वारा प्रातः 11 से 12:00 बजे रक्तदान शिविर तथा 12 से 1:00 बजे युवक – युवती परिचय सम्मेलन, दोपहर 1:00 बजे से 3:00 भोजन व्यवस्था रहेगी। शाम 5:00 बजे कार्यक्रम स्थल से नगर भ्रमण के लिए बड़े ही धूमधाम से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी । नगर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी उसके बाद रात्रि भोजन व्यवस्था रहेगी ।तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा ।

कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने अपील करने वालों में महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पंकज कुमार भुवाल उपाध्यक्ष, नीरज सिंह क्षत्रिय कोषाध्यक्ष, अशोक ठाकुर महासचिव, सत्येंद्र सिंह राजपूत सह सचिव, घनश्याम सिंह चौहान उप सचिव, अजय सिंह संगठन सचिव, डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रचार सचिव, श्रीमती रश्मि राजपूत महिला अध्यक्ष, श्रीमती मधुबाला सिंह महिला सचिव, अनुराग सिंह युवा अध्यक्ष, महेंद्र सिंह युवा सचिव तथा उप समिति राजिम के अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह, सचिव विकास सिंह तथा रायपुर जोन के सभी उप समिति के पदाधिकारी ने छत्तीसगढ़ के 37 उप समितियों के राजपूत समाज के सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यक्रम में उपस्थित होने आह्वान किया है।


