Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारत सरकार ने डीजल पर एक्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई, जानिए वजह…
    व्यापार

    भारत सरकार ने डीजल पर एक्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई, जानिए वजह…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वित्त मंत्रालय ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। ये बढ़ी हुई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं। उधर यूएस-ईरान पीस डील के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कीमतें अब 80 डॉलर के करीब आ गई हैं।

    क्रूड ऑयल में गिरावट

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने US-ईरान के बीच पीस डील का ऐलान किया, जिसके बाद सोमवार को क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट देखी गई। मंगलवार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर WTI क्रूड 0.09 फीसदी या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 80.68 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 0.26 फीसदी या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 82.95 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करा दिखा। दो हफ्ते पहले यही कीमत 95 डॉलर के करीब थी।

    सरकार ने कितनी एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई

    वित्त मंत्रालय ने डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 13.5 रुपये से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर और ATF पर 9.5 रुपये से बढ़ाकर 12.5 रुपये प्रति लीटर कर दी। इन दरों को मंगलवार से लागू कर दिया गया है। वहीं, पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।

    सरकार ने ड्यूटी क्यों बढ़ाई?

    इसे समझने के लिए थोड़ा पीछे जाना होगा। यह एक्सपोर्ट ड्यूटी, जिसे स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) कहा जाता है, हर दो हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय कीमतों के औसत के आधार पर तय होती है। यानी आज की कीमत नहीं, बल्कि पिछले दो हफ्तों की औसत कीमत देखी जाती है। उस दौरान क्रूड महंगा था, इसलिए यह ड्यूटी बढ़ाई गई।

    यह व्यवस्था पहली बार 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान लागू की गई थी। इसके बाद 2024 में इस व्यवस्था को हटा दिया गया। लेकिन इस साल 27 मार्च को मिडिल ईस्ट संकट के बाद इसे दोबारा लागू करना पड़ा। तब डीजल पर ड्यूटी 21.5 रुपये और ATF पर 29.5 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब काफी कम हो चुकी है।

    भारत में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

    भारत में हर शहर में पेट्रोल-डीजल के दामों में अंतर होता है ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य सरकार द्वारा लगाया जाने वाला वैट अलग-अलग होता है। भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम निम्न हैं-

    शहरपेट्रोल (rs/लीटर)डीजल (rs/लीटर)
    नई दिल्ली102.1295.20
    मुंबई111.2197.83
    कोलकाता113.5199.82
    चेन्नई108.0199.66

    भारत बड़े पैमाने पर क्रूड ऑयल इंपोर्ट करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय लेवल पर हर उतार-चढ़ाव का सीधा असर यहां पड़ता है। अगर US-ईरान डील पक्की होती है और होर्मुज स्ट्रेट खुलता है, तो आने वाले हफ्तों में SAED घट सकती है। वहीं, बात करें घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दामों की तो भारत में मई में 4 बार तेल के दाम बढ़ाए गए। जिससे कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

    August 1, 2026

    RBI का बड़ा आदेश, बैंकों में अब नहीं मिलेंगे नकली नोट, लगेंगी ये मशीनें

    August 1, 2026

    सस्ता हुआ गैस, 19 Kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.