Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाटापारा में गौरव का दिन,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान
    • आगामी विधानसभा सत्र में सामाजि बहिष्कार जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ सक्षम कानून बनाया जाये : डॉ. दिनेश मिश्र
    • Jammu-Kashmir News: LoC के पास Blast, JCO सहित 4 जवान घायल
    •  दिल्ली के शास्त्री नगर के पास फैक्ट्री में भीषण आग, पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल
    • मानसून स्पेशल: इस रिमझिम बारिश में घर पर बनाएं क्रिस्पी ‘कॉर्न चीज़ी बॉल्स’, बेहद आसान है रेसिपी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति
    • राज्यपाल श्री डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»रायपुर :अहमदाबाद के ‘जैन टैलेंट अवार्ड्स 2026’ में सुप्रीम कोर्ट की युवा अधिवक्ता शैली जैन विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित
    छत्तीसगढ़

    रायपुर :अहमदाबाद के ‘जैन टैलेंट अवार्ड्स 2026’ में सुप्रीम कोर्ट की युवा अधिवक्ता शैली जैन विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर/अहमदाबाद –  गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित ‘जैन टैलेंट अवार्ड्स 2026’ में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का गौरव बढ़ा है। देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court of India) में वकालत कर रहीं रायपुर के डी.डी. नगर निवासी शिरीष जैन एवं श्रीमती स्मिता जैन की सुपुत्री अधिवक्ता शैली जैन (B.A. LL.B., LL.M.) को इस राष्ट्रीय समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित और सम्मानित किया गया। वे इस प्रतिष्ठित मंच पर सबसे युवा आमंत्रित अतिथियों में से एक रहीं, जो पूरे जैन समाज और छत्तीसगढ़ के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

    जैन समाज की सबसे युवा महिला अधिवक्ताओं में अपनी पहचान बनाने वाली शैली जैन को यह सम्मान समाज और न्याय क्षेत्र में उनके बढ़ते कदमों व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने पर दिया गया।

    120 से अधिक प्रतिभाओं को शैली जैन के हाथों मिला सम्मान
    इस भव्य आयोजन की खास बात यह रही कि मंच पर सबसे युवा अतिथि होने के बावजूद अधिवक्ता शैली जैन को देश भर से आए विभिन्न क्षेत्रों के 120 से अधिक प्रतिभाशाली और सफल व्यक्तित्वों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इतने बड़े राष्ट्रीय मंच पर सफल व्यक्तित्वों का सम्मान करना और उनके साथ मंच साझा करना रायपुर और पूरे समाज के लिए अत्यंत हर्ष का विषय रहा।

    इस गौरवपूर्ण अवसर पर अपनी प्रसन्नता और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अधिवक्ता शैली जैन ने कहा कि अहमदाबाद के इस प्रतिष्ठित मंच पर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और भावुक करने वाला क्षण है। इतने प्रतिभाशाली लोगों के साथ मंच साझा करना एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। मैं जैन टैलेंट ब्रिज का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने का यह सराहनीय कार्य किया है। यह सम्मान मुझे समाज के उत्थान, महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भाटापारा में गौरव का दिन,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण

    June 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान

    June 16, 2026

    आगामी विधानसभा सत्र में सामाजि बहिष्कार जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ सक्षम कानून बनाया जाये : डॉ. दिनेश मिश्र

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.