Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश,छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
    • मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती
    • NLSIU में CJI सूर्यकांत और BCI चेयरमैन मनन कुमार के दौरे पर विवाद, 702 छात्रों ने जताया विरोध
    • ‘वंदे मातरम’ विवाद, सोनिया गांधी माफी मांगें, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी की मांग
    • अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय
    • स्वतंत्रता दिवस पर बागोदरा पुलिस का एक्शन, 7164 शराब की बोतलें जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»‘हमारा पैसा नहीं’….डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की जब्त संपत्ति छोड़ने का लिया फैसला
    अंतर्राष्ट्रीय

    ‘हमारा पैसा नहीं’….डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की जब्त संपत्ति छोड़ने का लिया फैसला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता पूरा हो गया है और दोनों देशों ने इस पर आधिकारिक मुहर भी लगा दी है। इस शांति समझौते पर दोनों पक्षों ने डिजिटल हस्ताक्षर तो पहले ही कर दिए थे, अब इस पर आधिकारिक हस्ताक्षर भी हो गए हैं। फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने वर्साय पैलेस में फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर हस्ताक्षर किए। वहीँ ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने ईरान में ही इस पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के हस्ताक्षर के बाद यह 14-सूत्रीय शांति समझौता प्रभाव में आ गया है।

    ट्रंप ने लिया ईरान की जब्त संपत्ति छोड़ने का फैसला

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 14-सूत्रीय शांति समझौते के तहत ईरान की जब्त संपत्ति को छोड़ने का भी फैसला लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि किसी दूसरे देश के फंड को हमेशा के लिए रोककर रखने से अमेरिकी डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली पर दुनिया का भरोसा कम हो सकता है। इस फैसले का बचाव करते हुए ट्रंप ने कहा, “हमने उनकी काफी संपत्ति फ्रीज़ की हुई थी। वो पैसा हमारे पास है। हमने उनका पैसा लिया है, ऐसे में यह साफ है कि वो हमारा पैसा नहीं है, बल्कि उनका पैसा है। हमें किसी न किसी समय ईरान को वो धनराशि वापस करनी ही थी क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करते, तो कोई भी कभी डॉलर में निवेश नहीं करेगा।”

    ईरान को सही बर्ताव करना होगा

    हालांकि ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि ईरान को अपनी जब्त संपत्ति के इस्तेमाल के लिए सही बर्ताव करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फैसले के बाद अब 300 बिलियन डॉलर की जब्त ईरानी संपत्ति छूट गई है, जिसका ईरान अब इस्तेमाल कर सकता है।

    खुल गया होर्मुज स्ट्रेट

    ईरान-अमेरिका शांति समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को भी खोल दिया गया है और अमेरिकी नाकेबंदी हटा ली गई है। इसके बाद जहाजों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों का ट्रैफिक पहले की तरह हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जिम्बाब्वे नाव हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 70 के पार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक सच

    August 16, 2026

    भारत को धमकी, घर में घमासान: पानी की एक-एक बूंद को शहबाज ने बताया ‘रेड लाइन’

    August 14, 2026

    5 सेकंड में पकड़ी 800 किमी/घंटा की रफ्तार, चीन की ट्रेन ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड…

    August 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.