Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, इन्फोसिस 8% से ज्यादा टूटा, जानिए वजह
    व्यापार

    आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, इन्फोसिस 8% से ज्यादा टूटा, जानिए वजह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Indian stock market, भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 557 अंक की गिरावट के साथ 76,852.86 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 30 मिनट पर यह 1.05 फीसदी या 810 अंक की गिरावट के साथ 76,613 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान पर और 23 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.90 फीसदी या 216 अंक की गिरावट के साथ 23,950 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी सेक्टर में दिखाई दी। निफ्टी आईटी इंडेक्स 6.5 फीसदी टूट गया।

    इन्फोसिस 8% से ज्यादा टूटा

    सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट इन्फोसिस में 8.07 फीसदी, टीसीएस में 6.01 फीसदी, टेक महिंद्रा में 5.08 फीसदी और एचसीएल टेक में 4.92 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, टाटा स्टील, इटरनल, महिंद्रा और महिंद्रा, एसबीआई, एशियन पेंट और बीईएल के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, एनटीपीसी, टाइटन, एयरटेल, रिलायंस, सनफार्मा, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट के शेयर में तेजी देखने को मिली।

    आईटी सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट

    शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर में आज सबसे अधिक गिरावट 6.5 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.40 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.37 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.30 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.49 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.64 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.88 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.76 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.32 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 0.12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी केमिकल में 0.02 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.21 फीसदी और निफ्टी फार्मा में 0.26 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

    क्यों आई आईटी शेयरों में गिरावट?

    दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी एसेंचर ने अपने रेवेन्यू अनुमान में बड़ी कटौती की है। साथ ही कंपनी ने उम्मीद से भी कमजोर आउटलुक जारी किया है। इससे आईटी सेक्टर में डिमांड को लेकर चिंता पैदा हो गई है। यही कारण है कि निवेशक आईटी शेयरों में बिकवाली कर रहे हैं। एसेंचर का शेयर भी कंपनी द्वारा तिमाही अर्निंग अपडेट जारी करने के बाद 17 फीसदी गिर गया। इससे दुनियाभर की आईटी कंपनियों में बिकवाली शुरू हो गई है। एसेंचर 3 से 4 फीसदी सालाना रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद कर रहा है। जबकि पुराना अनुमान 3 से 5 फीसदी था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत में iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, जानिए EMI, बैंक ऑफर्स और टॉप मॉडल की कीमतें

    September 18, 2026

    ऑयल इंडिया गहरे पानी में तेल ढूंढ़ने के लिए करेंगी 15,000 करोड़ का निवेश, 8 कुएं खोदने की है योजना

    September 18, 2026

    अमेरिका के बाद जापान ने बढ़ाई ब्याज दर, बाजारों की नजर अब भारत पर टिकी, रेपो रेट बढ़ा तो महंगे हो जाएंगे लोन

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.