Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
    • तुर्की-पाकिस्तान-सऊदी रक्षा समझौता: इस्लामिक एकजुटता या सिर्फ तात्कालिक स्वार्थों का मेल?
    • मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी,मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी…
    • BREAKING:वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल…
    • ‘आवारपन 2’ बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म ‘
    • नेवी नगर,मुंबई में नौसैनिक समेत परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, दो महीने के बच्चे को भी दिया जहर…
    • राज्यपाल श्री डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की
    • नागपंचमी पर मिलता है संतान सुख का आशीर्वाद, मंदिर में देवता साक्षात विराजमान!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»नेशनल हाईवे पर चलती बस में अचानक आग भड़क उठी, यात्रियों में मची चीख पुकार
    मुख्य समाचार

    नेशनल हाईवे पर चलती बस में अचानक आग भड़क उठी, यात्रियों में मची चीख पुकार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लुधियाना/खन्ना : खन्ना के नजदीक लुधियाना–अमृतसर नेशनल हाईवे पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी एक एसी स्लीपर बस में अचानक आग भड़क उठी। बस में करीब 80 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। गनीमत रही कि चालक और कंडक्टर की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया।

    जानकारी के मुताबिक, यह बस लुधियाना के समराला चौक से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की ओर जा रही थी। जैसे ही बस बिजा गांव के पास पहुंची, पीछे के केबिन के नीचे बने लगेज कंपार्टमेंट से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरी बस इसकी चपेट में आ गई।

    धुआं और गर्मी ऊपर के केबिन तक पहुंचते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री घबराहट में अपनी सीटें छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने तो चलती बस से उतरने की कोशिश भी की, जिसमें उन्हें मामूली चोटें आईं। हालात बिगड़ते देख ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और कंडक्टर ने तेजी से सभी यात्रियों को नीचे उतारना शुरू किया।

    हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को अपना सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। आग की चपेट में आकर सभी यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

    घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचीं स्वाति तिवाना ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। प्रशासन की ओर से प्रभावित यात्रियों को प्राथमिक उपचार, आवश्यक सहायता और आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू जारी; मृतक और घायलों की लिस्ट

    August 14, 2026

    स्कूल की कैंटीन में पेटीज खाने के बाद 12वीं के छात्र की मौत, 2 हिरासत में

    August 14, 2026

    अनुपातहीन संपत्ति, इंदौर निगम अधिकारी, लग्जरी गाड़ियां, बंगले और बच्चों के नाम सपंत्ति का खुलासा

    August 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.