इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने नगर पालिक निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के दो ठिकानों पर आज एक साथ सर्च कारर्वाई की। लोकायुक्त के अनुसार अधिकारी के 31 वर्ष के सेवाकाल में उनकी वैध आय की तुलना में करीब 1.73 करोड़ रुपये अधिक व्यय और अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की सूचना मिलने पर यह कारर्वाई की गई। सर्च के दौरान उनकी पत्नी भावना पाण्डेय के नाम आनंद नगर एक्सटेंशन, नवलखा चितावद, गजाधर नगर स्थित 40 बाय 50 वर्गफीट के भूखंड पर बने जी 3 भवन पर करीब 1.20 करोड़ रुपये खर्च होना पाया गया। इसी प्रकार गजाधर नगर, चितावद स्थित गुलमोहर का बगीचा क्षेत्र में पत्नी के नाम भूखंड क्रमांक 32 पर जी 2 भवन निर्मित कर छात्रावास संचालित किया जाना पाया गया, जिस पर करीब 91.50 लाख रुपये व्यय का अनुमान है। पत्नी, पुत्र और पुत्री के नाम चार पहिया एवं दो पहिया वाहन खरीदने तथा अन्य खर्चों पर करीब 14 लाख रुपये व्यय होना भी सामने आया है।
Trending
- पांच बीघा जमीन के लिए मैनपुरी में भतीजे ने कर दी चाची की गोली मारकर हत्या…
- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुशांत राजपूत का केस सुलझाने वाली IPS नूपुर प्रसाद को मिला राष्ट्रपति पदक…
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी
- सहारनपुर में ITBP के DIG की मौत:मसूरी से ट्रेनिंग करके लौट रहे थे…
- भारत-पाकिस्तान में हमलों की साजिश रच रहा था बंगाल का असाफुल मलिक, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार…
- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले में हुए मुख्य समारोह से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे लगातार दूसरे साल रहे दूर…
- क्या है सप्त सिंधु, जिससे पीएम नरेंद्र मोदी ने ली सप्त शक्ति की प्रेरणा; पूरा अर्थ समझ लीजिए
- प्यारे प्रदेशवासियों, जय जोहार…

