Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा
    • पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार
    • पार्टी सांसदों पर अंडें बरसाए जाने के मामले में TMC ने कोलकाता हाईकोर्ट में दर्ज की PIL
    • NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च
    • घरेलू विवाद में नाबालिग छोटे भाई ने भाई,भाभी,भतीजे की कर डाली हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • एमपी के टीकमगढ़ में मिली जम्बूद्वीप नक्शे और 10 फीट लंबी पांडूलिपि
    • “उनकी वफादारी और प्रतिष्ठा बिकाऊ है”, आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर साधा निशाना
    • बेमेतरा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न, सामाजिक एकजुटता और विकास पर हुआ मंथन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»“पहले रजिस्ट्रार के सामने अपनी बात रखें”, भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
    मुख्य समाचार

    “पहले रजिस्ट्रार के सामने अपनी बात रखें”, भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर में बिलौटी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस घटना को ‘एक्स्ट्रा-ज्यूडिशियल किलिंग’ (न्यायिक प्रक्रिया से बाहर हत्या) बताते हुए और मामले की CBI जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता की तत्काल सुनवाई की मांग को खारिज कर दिया है।

    सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच की अध्यक्षता कर रहीं जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने मामले की गंभीरता को तो माना, लेकिन तुरंत इस पर विचार करने से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को स्पष्ट निर्देश दिया कि अगर वाकई तुरंत सुनवाई की जरूरत है, तो मामले को पहले तय कानूनी प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के सामने रखना होगा, जिसके बाद नियमों के अनुसार इसे लिस्ट किया जाएगा।

    कोर्ट ने त्वरित सुनवाई से किया इनकार

    याचिकाकर्ता और सीनियर एडवोकेट विशाल तिवारी ने जस्टिस बी.वी. नागरत्ना की अगुवाई वाली बेंच से मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे ‘अर्जेंट लिस्टिंग’ कैटेगरी में शामिल करने का अनुरोध किया। वकील ने तर्क दिया कि बिहार पुलिस ने सरेंडर करने के बावजूद उस युवक को बहुत करीब से गोली मारी, जो नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कानून के शासन का खुला उल्लंघन है। पीठ ने दलीलों को सुनने के बाद स्पष्ट किया कि किसी भी जनहित याचिका पर सीधे वेकेशन बेंच में त्वरित सुनवाई का फैसला नहीं लिया जा सकता।

    याचिका में क्या है मुख्य मांगें

    सुप्रीम कोर्ट में दायर PIL में शाहपुर के बिलौटी बधार में 17 जून को हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर को पूरी तरह फर्जी बताया गया है। याचिका में मुख्य रूप से भोजपुर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के उन दोषी अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की गई है जो इस संदिग्ध एनकाउंटर में शामिल थे। याचिका में मांग की गई है कि स्थानीय पुलिस विभाग की संलिप्तता को देखते हुए, निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पूरी जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) या एक स्वतंत्र स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंपी जाए।

    याचिका में एक स्वतंत्र एक्सपर्ट कमेटी बनाने की भी मांग की गई है, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज करें और जो इस कथित एक्स्ट्रा-ज्यूडिशियल किलिंग से जुड़े सभी तकनीकी, कानूनी और डिजिटल सबूतों (जैसे वायरल वीडियो) की जांच की निगरानी करे।

    चौतरफा घिरी सम्राट चौधरी सरकार

    17 जून को पुलिस की गोली लगने के बाद पटना के PMCH अस्पताल ले जाते समय ज्यादा खून बहने से भरत तिवारी की मौत हो गई थी। इस घटना से शाहाबाद इलाके में लोगों में भारी गुस्सा है। NDA गठबंधन के अंदर से भी तीखी आलोचना हो रही है। वहीं, विपक्षी नेता खासकर तेजस्वी यादव ने इस घटना को साफ तौर पर “पुलिस की वर्दी की आड़ में की गई हत्या” करार दिया है। प्रशासनिक दबाव और जनता के भारी विरोध को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मामले की ‘न्यायिक जांच’ की घोषणा की है, जिसकी अध्यक्षता पटना हाई कोर्ट के एक रिटायर्ड जज करेंगे। इसके अलावा घटना स्थल पर मौजूद शाहपुर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च

    June 22, 2026

    ट्राइसाइकिल न मिलने पर दिव्यांग आदिवासी महिला ने बीजेपी विधायक के पैर पकड़कर लगाई गुहार, फूटा दर्द

    June 21, 2026

    सहारनपुर में दरोगा ने युवक को लातों से मारा, Video Viral, अब SI पर गिरी गाज

    June 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.