Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा
    • पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार
    • पार्टी सांसदों पर अंडें बरसाए जाने के मामले में TMC ने कोलकाता हाईकोर्ट में दर्ज की PIL
    • NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च
    • घरेलू विवाद में नाबालिग छोटे भाई ने भाई,भाभी,भतीजे की कर डाली हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • एमपी के टीकमगढ़ में मिली जम्बूद्वीप नक्शे और 10 फीट लंबी पांडूलिपि
    • “उनकी वफादारी और प्रतिष्ठा बिकाऊ है”, आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर साधा निशाना
    • बेमेतरा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न, सामाजिक एकजुटता और विकास पर हुआ मंथन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च
    मुख्य समाचार

    NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को लगातार तीसरे दिन जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। पार्टी ने 3 मई को हुई NEET परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक का आरोप लगाया। CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने वॉलंटियर मोहम्मद जुनैद का शुक्रिया अदा किया। जानकारी के मुताबिक, जुनैद ने उन छात्रों की मदद की जो विरोध करने के लिए रात भर जंतर-मंतर पर रुके हुए थे, उन्हें खाने के लिए जूस और स्नैक के पैकेट बांटे।

    मोहम्मद जुनैद के पैर छूते दिखे अभिजीत

    दिल्ली के जंतर- मंतर पर रातभर रुके रहे छात्रों का पेट भरने के लिए खाना लेकर पहुंचे वॉलंटियर मोहम्मद जुनैद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अभिजीत उनको गले लगाते, शुक्रिया अदा करने के साथ ही पैर छूते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं जुनैद छात्रों को जूस और स्नैक के पैकेट बांटते नजर आ रहे हैं। अभिजीत ने अधिकारियों से जंतर-मंतर पर टॉयलेट में पानी की सप्लाई तुरंत बहाल करने की भी अपील की। ​​CJP ने कहा, आज शाम 5:30 बजे हम उन सभी छात्रों की याद में मोमबत्तियां जलाएंगे जिनकी जान सरकार की नाकामी के कारण चली गई, जिसके चलते NEET का पेपर लीक हुआ।

    लगातार तीन दिन से जारी है प्रदर्शन

    बता दें कि शनिवार दोपहर शुरू हुआ यह धरना बिना रुके जारी है और कई प्रदर्शनकारी पुलिस की तैनाती के बीच वहीं रातें बिता रहे हैं। आंदोलन के दौरान, कई लोगों को रात भर प्रदर्शनकारियों को खाना और पीने का पानी बांटते हुए भी देखा गया।
    रविवार को दिपके ने घोषणा की कि प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहेगा और किसान यूनियनों व आम लोगों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की। ​​रविवार को विरोध स्थल पर नारेबाजी, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें समर्थक तालियां बजाते, डफली बजाते और देशभक्ति के गीत गाते दिखे। दिपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और परीक्षा विवाद को लेकर जवाबदेही की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने पेपर लीक के बाद कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों के लिए मुआवजे और परीक्षा रद्द करने की भी मांग की।

    जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात

    फिलहाल प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को छावनी में तब्दील कर दिया है। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी कैमरा के जरिए भी निगरानी कर रही है। इसके अलावा कई टेक्नोलॉजी से लैस दिल्ली पुलिस ने अपने यंत्र लगाए हैं। फिलहाल अभी जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “पहले रजिस्ट्रार के सामने अपनी बात रखें”, भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

    June 22, 2026

    ट्राइसाइकिल न मिलने पर दिव्यांग आदिवासी महिला ने बीजेपी विधायक के पैर पकड़कर लगाई गुहार, फूटा दर्द

    June 21, 2026

    सहारनपुर में दरोगा ने युवक को लातों से मारा, Video Viral, अब SI पर गिरी गाज

    June 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.