Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं अनुसंधान केंद्र,प्रकृति के वरदान से ठीक हो रहे देश-विदेश के लोग,’स्वास्थ्य मंदिर’ की कहानी…
    • साली से करना चाहता था निकाह, पत्नी ने किया विरोध तो करदी हत्या
    • मजदूर ने काम करने से किया इंकार तो लाठी-डंडे से की बेरहमी से पिटाई, आरोपी गिरफ्तार
    • बदमाशों ने घर में घुसकर की चोरी , पति- पत्नी को बंधक बनाया, घायल होने पर मरहम-पट्टी करके दवाई भी दी
    • छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
    • 13 साल का लड़का अपनी दादी की स्मृति को लेकर कर रहा अनोखी आध्यात्मिक यात्रा,हाथों से नाप रहा बरसाना…
    • सेशेल्स में पीएम मोदी दुनिया के सबसे बुजुर्ग194 साल की उम्र जीवित जमीनी जानवर जोनाथन से मिलेंगे…
    • आयकर विभाग का 20.98 करोड का नोटिस देख उड़े होश,मजदूर की बेटी बनी ‘करोड़पति’…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»हैदराबाद में एक रोड का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा, नामकरण से अमेरिकी राष्ट्रपति हुए खुश
    राष्ट्रीय

    हैदराबाद में एक रोड का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा, नामकरण से अमेरिकी राष्ट्रपति हुए खुश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिससे अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) काफी खुश हो गए हैं। उनके नाम पर शहर की एक मुख्य रोड का नामकरण किया गया है। हैदराबाद में स्थित यूएस कांसुलेट जनरल के पास स्थित इस रोड को अब ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ (Donald Trump Avenue) के नाम से जाना जाएगा। अमेरिका की आज़ादी की 250वीं सालगिरह के मौके पर हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्का (Mallu Bhatti Vikramarka) ने मिलकर इस नामकरण की प्लाक (पट्टिका) का अनावरण किया।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा – ”धन्यवाद”

    अपने नाम पर एक रोड के नामकरण से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “भारत के हैदराबाद में नई ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’। किसी अमेरिकी राष्ट्रपति को इस तरह सम्मानित किए जाने का यह पहला मामला है। धन्यवाद।”

    प्रमुख कंपनियों के ऑफिसों के करीब यह रोड

    अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर यह रोड माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और एमेज़ॉन जैसी प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के ऑफिसों के करीब है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैदराबाद की अर्थव्यवस्था में आईटी कंपनियों का अहम योगदान है।

    सीएम रेड्डी ने पिछले साल रखा था प्रस्ताव

    तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) ने दिसंबर 2025 में ही इस रोड का नाम ट्रंप के नाम पर रखने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य हैदराबाद के आईटी विकास में अमेरिका के योगदान को सम्मानित करना और भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक-सांस्कृतिक संबंधों को और मज़बूत करना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैदराबाद टेक प्रोफेशनल्स का हब भी माना जाता है।

    दोनों देशों के संबंधों में हैदराबाद की अहमियत

    ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ के नामकरण कार्य्रकम में बोलते हुए राजदूत गोर ने भारत और अमेरिका के संबंधों में हैदराबाद की बढ़ती अहमियत की तारीफ की और रणनीतिक सहयोग में शहर के योगदान पर जोर दिया। गोर ने कहा, “दोनों देशों की पार्टनरशिप की तेज़ी से बढ़ती रफ्तार हैदराबाद से बेहतर कहीं और नहीं दिखती। HITEC सिटी से लेकर एयरोस्पेस और डिफेंस तक, यह क्षेत्र उस तरक्की का प्रतीक है जो हमारे आपसी रिश्तों की रफ्तार को तय कर रही है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सेशेल्स में पीएम मोदी दुनिया के सबसे बुजुर्ग194 साल की उम्र जीवित जमीनी जानवर जोनाथन से मिलेंगे…

    June 27, 2026

    पेड़ की टहनी गिरने से कोमा में बाइकर…

    June 27, 2026

    पीएम मोदी सेशेल्स के लिए हुए रवाना, 27-29 जून तक राजधानी विक्टोरिया में रहेंगे और कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

    June 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.