Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं अनुसंधान केंद्र,प्रकृति के वरदान से ठीक हो रहे देश-विदेश के लोग,’स्वास्थ्य मंदिर’ की कहानी…
    • साली से करना चाहता था निकाह, पत्नी ने किया विरोध तो करदी हत्या
    • मजदूर ने काम करने से किया इंकार तो लाठी-डंडे से की बेरहमी से पिटाई, आरोपी गिरफ्तार
    • बदमाशों ने घर में घुसकर की चोरी , पति- पत्नी को बंधक बनाया, घायल होने पर मरहम-पट्टी करके दवाई भी दी
    • छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
    • 13 साल का लड़का अपनी दादी की स्मृति को लेकर कर रहा अनोखी आध्यात्मिक यात्रा,हाथों से नाप रहा बरसाना…
    • सेशेल्स में पीएम मोदी दुनिया के सबसे बुजुर्ग194 साल की उम्र जीवित जमीनी जानवर जोनाथन से मिलेंगे…
    • आयकर विभाग का 20.98 करोड का नोटिस देख उड़े होश,मजदूर की बेटी बनी ‘करोड़पति’…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं अनुसंधान केंद्र,प्रकृति के वरदान से ठीक हो रहे देश-विदेश के लोग,’स्वास्थ्य मंदिर’ की कहानी…
    मुख्य समाचार

    प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं अनुसंधान केंद्र,प्रकृति के वरदान से ठीक हो रहे देश-विदेश के लोग,’स्वास्थ्य मंदिर’ की कहानी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगर-मालवा: ‘मां को तीन साल से लकवा है, इलाज में लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन कोई आराम नहीं मिला. अब 10 दिन में उनके हाथ-पैर में सामान्य गतिविधि दिख रही है. यह कहना है गुजरात की सोनिया की. इसी तरह 80 साल के नाहर कहते हैं, कई साल से पेट की समस्या से परेशान था, इलाज में कम से कम एक लाख रुपये लुटाए, पर राहत नहीं मिली. लेकिन, अब 9 दिन में ही फायदा दिख रहा है’. सबसे बड़ी बात है यह सब बिना दवा के हुआ है और यह चमत्कार मध्यप्रदेश के आगर-मालवा में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती द्वारा संचालित प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं अनुसंधान केंद्र (स्वास्थ्य मंदिर) में. यहां उच्च रक्तचाप (High blood pressure), मधुमेह (Diabetes), कब्ज (Constipation), गैस , (gas), एसिडिटी  समेत अन्य बीमारियों का इलाज प्राकृतिक तरीके से किया जाता है. देश-विदेश से लोग यहां अपना इलाज कराने आते हैं. 

    9000 से अधिक साधक स्वास्थ्य लाभ ले चुके

    प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं अनुसंधान केंद्र (स्वास्थ्य मंदिर) के प्रबंधक जीवन बैरागी NDTV से बात करते हुए कहते हैं, यह संस्थान 2013 में सेवा के संकल्प के साथ शुरू हुआ था. अब तक यहां 9000 से अधिक साधक स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं. इनमें देश ही नहीं ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, सिंगापुर समेत अन्य कई देश भी शामिल हैं. यहां आने वाले 95 प्रतिशत साधकों को काफी लाभ मिला है.

    किस तरह की बीमारियों का होता है इलाज? 

    जीवन बैरागी बताते हैं कि स्वास्थ्य मंदिर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, कब्ज, गैस, एसिडिटी, गठिया, कमर दर्द, घुटनों के दर्द, चर्म रोग और लकवा समेत अन्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों का उपचार किया जाता है. उन्हें योग, प्राणायाम, संतुलित प्राकृतिक आहार, अनुशासित दिनचर्या और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वस्थ बनाने का प्रयास किया जाता है. 

    कैसे किया जाता है मरीज का इलाज?

    प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ गिरधर पटेल बताते हैं- हमारे स्वास्थ्य केंद्र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उपचार कराने के लिए आने वाले लोग यहां 10 दिन रुकते हैं. यहां आने उपचार का आधार दवाइयां नहीं, बल्कि प्रकृति की शक्ति है. मिट्टी का लेप, नीम चिकित्सा, जल चिकित्सा, मसाज थेरेपी, एक्यूपंचर और प्राकृतिक आहार जैसी पद्धतियों के माध्यम से शरीर को भीतर से स्वस्थ बनाने की कोशिश की जाती है. यहां आने वाले साधकों को यह समझाया जाता है कि रोग केवल शरीर में नहीं, बल्कि अव्यवस्थित जीवनशैली में भी जन्म लेते हैं. सबसे खास बात यह है केंद्र ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ के सिद्धांत पर काम करता है. इस कारण यहां साधकों से भारी-भरकम फीस नहीं ली जाती है. 

    80 साल के नाहर ने खुद बताया किस बीमार से मिली राहत? 

    80 साल के पारस नाहर बताते हैं कि वे वर्षों से पेट में होने वाली जलन, गैस और बदहजमी से परेशान थे. अलग-अलग डॉक्टर से इलाज कराया, कम से कम एक लाख रुपये खर्च किए. लेकिन, कोई राहत नहीं मिली. स्वास्थ्य मंदिर में 10 दिन के उपचार के बाद अब बेहतर और स्वस्थ्य महसूस कर रहा हूं. साथ ही, पैसे की भी बचत हुई है. 

    लकवा ग्रस्त मां अब बेहतर 

    गुजरात के बांसवाड़ा से अपनी लकवा (paralysis) पीड़ित मां को लेकर स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आई सोनिया कहती है उन्हें अभी 9 दिन हुए हैं. लेकिन मां के हाथ-पैर में सामान्य हलचल शुरू हो गई है. मां को पिछले 3 साल से लकवा है, कई जगह इलाज कराकर लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन कहीं कोई आराम नहीं मिला. स्वास्थ्य केंद्र के बारे में पता चला तो उन्हें लेकर आई. यहां किसी तरह की दवाएं नहीं दी जाती है, सिर्फ प्राकृतिक पद्धति से इलाज किया जाता है. विशेषज्ञ निर्देश देते हैं, जिसका पालन मरीज को करना होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आयकर विभाग का 20.98 करोड का नोटिस देख उड़े होश,मजदूर की बेटी बनी ‘करोड़पति’…

    June 27, 2026

    दिलीप घोष ने लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ दी चेतावनी, कहा- सामाजिक अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    June 27, 2026

    NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च

    June 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.