Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तुर्की-पाकिस्तान-सऊदी रक्षा समझौता: इस्लामिक एकजुटता या सिर्फ तात्कालिक स्वार्थों का मेल?
    • मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी,मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी…
    • BREAKING:वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल…
    • नेवी नगर,मुंबई में नौसैनिक समेत परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, दो महीने के बच्चे को भी दिया जहर…
    • राज्यपाल श्री डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की
    • स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
    • आज 16 अगस्त को शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में होगा शिव रुद्राभिषेक एवं महाभंडारा का आयोजन
    • बहस के बाद हुई थी मारपीट,पत्नी को मारा जोर का चांटा, हुई बेहोश, सुबह मिली लाश… घबराकर पति ने भी दे दी जान…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»मिडिल ईस्ट से राहत भरी खबर से चांदी 5000 रुपये गिरी, सोने की कीमतों में भी गिरावट
    व्यापार

    मिडिल ईस्ट से राहत भरी खबर से चांदी 5000 रुपये गिरी, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोने की कीमतों में आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में भाव लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, मंगलवार सुबह 10 बजे दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 2070 रुपये गिरकर 1,46,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1900 रुपये गिरकर 1,33,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1550 रुपये गिरकर 1,09,590 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।

    चांदी के भी टूट गए रेट

    सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज हुई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार सुबह चांदी का हाजिर भाव 5000 रुपये गिरकर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

    MCX पर सोने-चांदी के भाव

    एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार सुबह 10 बजे 5 अगस्त की डिलीवरी वाले सोने का घरेलू वायदा भाव 0.92 फीसदी या 1370 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,748 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 2.61 फीसदी या 6110 रुपये की गिरावट के साथ 2,28,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

    बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

    शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
    चेन्नई1,47,9301,35,6001,13,400
    मुंबई1,45,9101,33,7501,09,440
    दिल्ली1,46,0601,33,9001,09,590
    कोलकाता1,45,9101,33,7501,09,440
    बेंगलुरु1,45,9101,33,7501,09,440
    हैदराबाद1,45,9101,33,7501,09,440
    केरल1,45,9101,33,7501,09,440
    पुणे1,45,9101,33,7501,09,440
    वडोदरा1,45,9601,33,8001,09,490
    अहमदाबाद1,45,9601,33,8001,09,490
    जयपुर1,46,0601,33,9001,09,590

    क्यों गिरे सोने के रेट?

    मिडिल ईस्ट से राहत भरी खबरें आने के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। अमेरिका और ईरान में अंतरिम पीस डील के बाद पहली दौर की वार्ता भी हो चुकी है। इसमें 60 दिन के अंदर फाइनल डील तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंधों में 60 दिन की छूट भी दे दी है। ऐसे में दुनिया का कोई भी देश ईरान से तेल खरीद सकता है। इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी पड़ा है। WTI क्रूड गिरकर 73.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। जब दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होता है और इकोनॉमी में अनिश्चितताएं घटती हैं, तो सोने में गिरावट आती है।

    सोने का वैश्विक भाव

    सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 1.15 फीसदी या 48.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4154.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 1.21 फीसदी या 50.82 डॉलर की गिरावट के साथ 4,139.24 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

    चांदी का वैश्विक भाव

    कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 3.94 फीसदी या 2.60 डॉलर गिरकर 63.46 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 3.21 फीसदी या 2.09 डॉलर की गिरावट के साथ 62.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    माइनिंग सेक्टर में वेदांता की बड़ी जीत; मिल गई 152 हेक्टेयर की ‘पुन्नम मैंगनीज ब्लॉक’?, क्यों खास है

    August 14, 2026

    एक OTP से कैसे जानें पूरी कॉल हिस्ट्री?

    August 14, 2026

    गेहूं की कीमतों में आया 25% का उछाल! काला सागर में हुए हमले से थमी अनाज सप्लाई की रफ्तार

    August 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.