Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बहस के बाद हुई थी मारपीट,पत्नी को मारा जोर का चांटा, हुई बेहोश, सुबह मिली लाश… घबराकर पति ने भी दे दी जान…
    • IND vs SL : पडिक्कल का शतक, पहले ही दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका पर बनाया अपना दबदबा…
    • 5 घंटे से पानी में पड़े ‘शव’ निकालने पहुंची पुलिस, फिर हुआ फिल्मी ट्विस्ट, निकालने गए तो उठकर बैठा…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
    • सड़क से हो चुकी हैं गायब,भारत की आजादी के बाद की 5 सबसे यादगार कारें…
    • वंदे मातरम् पर छिड़ गया घमासान!क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई…
    • ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी…
    • सेना के 5 जवान लापता,अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से चार लोगों की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»Chhattisgarh Monsoon : मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, तेज बारिश, भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की जताई संभावना
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh Monsoon : मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, तेज बारिश, भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की जताई संभावना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 29 जून से अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में सक्रिय मौसमी द्रोणिका, मध्य प्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तथा अन्य मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

    प्रदेश के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ेगा मानसून

    अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में आगे बढऩे के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं, राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    किसानों को बारिश का इंतजार

    किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है समय पर पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेतों की तैयारी और बोनी प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों की उम्मीदें बढ़ी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर अच्छी बारिश होने पर धान की बुवाई रफ्तार पकड़ेगी, जबकि देरी होने से उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

    कई जगह गिरी बिजली

    मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में सभी संभागों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र वज्रपात की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। रायपुर शहर में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग ने लोगों से आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

    मौसम विभाग की सलाह

    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। बारिश और आकाशीय बिजली के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा विभाग द्वारा जारी मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें। अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

    August 15, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह :सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर रहे

    August 15, 2026

    घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.