मथुरा के राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 112 के पास तेज रफ्तार बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई. इसने चार लोगों की जान ले ली, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
Trending
- धमतरी :MBA की पढ़ाई कर ठुकराया लाखों का पैकेज, 1 एकड़ में शुरू की गुलाब की खेती; सालाना 20 लाख कमा रहे मोहित…
- अस्पताल में हुई एक कथित लापरवाही से 19 महीने के विनय की जिंदगी में अंधेरा,ड्रॉप से चली गई नन्हे विनय की आंखों की रोशनी
- भारत और खाड़ी संकट का आर्थिक प्रभाव: सब कुछ स्थिर और सामान्य रहा
- एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी मुंबई की चकाचौंध और ट्रैफिक से दूर,पुश्तैनी घर और खेतों में बिता रही वक्त…
- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार…
- तेज रफ्तार बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर,चार लोगों की मौत कई लोग घायल…
- जिसने दी सुपारी उसी को दिया मार,गन्ने के खेत में सिर कटी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश…
- BSP टाउनशिप बचाने घर-घर पहुंचेंगे विधायक देवेंद्र यादव…

