Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बहस के बाद हुई थी मारपीट,पत्नी को मारा जोर का चांटा, हुई बेहोश, सुबह मिली लाश… घबराकर पति ने भी दे दी जान…
    • IND vs SL : पडिक्कल का शतक, पहले ही दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका पर बनाया अपना दबदबा…
    • 5 घंटे से पानी में पड़े ‘शव’ निकालने पहुंची पुलिस, फिर हुआ फिल्मी ट्विस्ट, निकालने गए तो उठकर बैठा…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
    • सड़क से हो चुकी हैं गायब,भारत की आजादी के बाद की 5 सबसे यादगार कारें…
    • वंदे मातरम् पर छिड़ गया घमासान!क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई…
    • ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी…
    • सेना के 5 जवान लापता,अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से चार लोगों की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»अमेरिका का बड़ा फैसला, रूस को सहायता देने के आरोप में भारतीय कंपनी पर लगे प्रतिबंद को हटाया
    अंतर्राष्ट्रीय

    अमेरिका का बड़ा फैसला, रूस को सहायता देने के आरोप में भारतीय कंपनी पर लगे प्रतिबंद को हटाया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    PALM BEACH, FLORIDA - DECEMBER 16: U.S. President-elect Donald Trump speaks at a news conference at Trump's Mar-a-Lago resort on December 16, 2024 in Palm Beach, Florida. In a news conference that went over an hour, Trump announced that SoftBank will invest over $100 billion in projects in the United States including 100,000 artificial intelligence related jobs and then took questions on Syria, Israel, Ukraine, the economy, cabinet picks, and many other topics. (Photo by Andrew Harnik/Getty Images)
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने रूस से जुडे प्रतिबंधों के मामले में चार भारतीय कंपनियों को राहत दी है। इन कंपनियों को स्पेशल डिजाइनटेड नेशनल्स एंड ब्लॉक्ड पर्सन्स सूची (SDN) से हटाया गया है, जिसे अमेरिकी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) संचालित करता है। इस फैसले के तहत हैदराबाद की आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और लोकेश मशीन्स लिमिटेड, अहमदाबाद की गैलेक्सी बियरिंग्स लिमिटेड तथा दिल्ली की शौर्य एरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड को अमेरिकी प्रतिबंध सूची से बाहर कर दिया गया है। यह कदम भारत और अमेरिका के बीच संवाद के बाद सामने आया है।

    2024 में 21 भारतीय इकाइयों पर लगे थे प्रतिबंध

    अमेरिका ने 2024 में 21 भारतीय इकाइयों पर प्रतिबंध लगाए थे। इनमें 19 कंपनियां और दो व्यक्ति शामिल थे। अमेरिकी सरकार ने इन पर रूस सरकार को वित्तीय, सहायता देने का आरोप लगाया था। यह कार्रवाई कार्यकारी आदेश 14024 के तहत की गई थी, जिसका उद्देश्य यूक्रेन युद्ध के बाद रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को बढाना था। वाशिंगटन का मानना था कि कुछ विदेशी कंपनियां रूस पर प्रतिबंधों से बचने में मदद कर रही थी।

    भारत सरकार का रुख

    प्रतिबंध लगने के बाद भारत सरकार ने अमेरिका के साथ इस मुद्दे पर बातचीत शुरू की थी। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय का जिम्मेदार सदस्य है और वह निर्यात नियंत्रण से जुडे वैश्विक मानकों का पालन करता है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया था कि भारतीय कंपनियों को निर्यात नियंत्रण कानूनों के पालन के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। भारत का कहा था कि उसकी कंपनियां कानूनों का उल्लंघन नहीं करती और कारोबारी गतिविधियां नियमों के तहत संचालित होती हैं।

    नई SDN सूची में बदलाव

    अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने अपने बयान में कहा कि OFAC ने जनवरी से मार्च 2026 की अवधि के लिए ट्रेड सैंक्शंस रिफॉर्म एंड एक्सपोर्ट एनहांसमेंट एक्ट (TSRA) के तहत लाइसेंस गतिविधियों की त्रैमासिक रिपोर्ट जारी की है। इसी दौरान SDN सूची में कई बदलाव किए गए, जिनमें कुछ नाम जोडे गए और कुछ हटाए गए। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, नई सूची में मेक्सिको के ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुडे कई व्यक्तियों और संस्थाओं को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही इस सूची में से चार भारतीय कंपनियों के नाम हटा दिए गए है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत को धमकी, घर में घमासान: पानी की एक-एक बूंद को शहबाज ने बताया ‘रेड लाइन’

    August 14, 2026

    5 सेकंड में पकड़ी 800 किमी/घंटा की रफ्तार, चीन की ट्रेन ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड…

    August 14, 2026

    आसमान में सूर्य-चंद्रमा का अद्भुत मिलन: यूरोप में दिखा सूर्य ग्रहण का दुर्लभ नजारा, ब्रिटेन में 90% ढका सूरज

    August 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.