Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग
    • आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal  निलंबित, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»8 जुलाई को थी छोटे भाई की शादी ,बड़े भाई ने कर दी हत्या फिर खुद की ले ली जान, खुशी के माहौल में पसरा मातम…
    क्राइम

    8 जुलाई को थी छोटे भाई की शादी ,बड़े भाई ने कर दी हत्या फिर खुद की ले ली जान, खुशी के माहौल में पसरा मातम…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के मधेपुरा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. आलमनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-14 में बुधवार सुबह एक ही परिवार के दो बेटों की मौत ने शादी वाले घर को पलभर में मातम में बदल दिया. आरोप है कि बड़े भाई ने पहले सो रहे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, और उसके तुरंत बाद उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली. घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है.

    नवल किशोर भगत किराना व्यवसायी हैं. उनका बड़ा बेटा पंकज कुमार (35) और छोटा बेटा छोटू कुमार (28) दोंनो एक ही कमरे में सो रहे थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पंकज ने कट्टे से छोटे भाई छोटू कुमारी की कनपटी पर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.  इसके बाद उसने उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे में पहुंचे तो दोनों भाइयों को खून से लथपथ पाया. परिवार में चीख-पुकार मच गई, और देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई. 

    घटना की सूचना मिलते ही आलमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना स्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की, और खून से सना एक देसी कट्टा बरामद किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ज‍िससे वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें. 

    इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि छोटे भाई छोटू कुमार की शादी महज कुछ दिनों बाद, 8 जुलाई को होने वाली थी. परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं.  28 जून को ही तिलक-फलदान की रस्म पूरी हुई थी, और घर में खुशियों का माहौल था. बुधवार सुबह हुई इस वारदात ने सारी खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं. 

    स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े भाई पंकज कुमार का व्यवहार पिछले कुछ समय से सामान्य नहीं था. हालांकि, उसकी मानसिक स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी, जिसने बड़े भाई को इतना खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. 

    घटना की जानकारी मिलने के बाद उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया, और मृतकों के पिता सह‍ित अन्य परिजनों से पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष फोरेंसिक रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा. 

    फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पूरे इलाके में इस घटना को लेकर शोक और हैरानी का माहौल है, जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा है. उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि किस कारण से यह घटना हुई है, सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है. जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा, ज‍िससे इस दोहरी मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी ‘पिता की हत्या

    August 23, 2026

    ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग

    August 22, 2026

    रेवाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर 3 युवकों पर चढाई कार… 2 ने मौके पर तोड़ा दम

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.