Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…
    • रायपुर –  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार
    •  ‘साड़ी गोज ग्लोबल’: न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग…
    • क्या आपने कभी सोचा है कि हर वैदिक मंत्र के आखिर में ‘शांति’ शब्द तीन बार क्यों आता है? 
    • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश
    • झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
    • ट्रंप की सख्ती, अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकार्ड गिरावट
    • TMC के बागी सांसदों को SC ने जारी किए नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»प्रचंड गर्मी में भी जाम छलका रहे हैं आप? हो सकती है यह दिक्कत
    खानपान-सेहत

    प्रचंड गर्मी में भी जाम छलका रहे हैं आप? हो सकती है यह दिक्कत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर छुट्टियां, पिकनिक, पूल पार्टी, बीच ट्रिप या दोस्तों के साथ आउटडोर ट्रेवल का आनंद लेते हैं. ऐसे मौकों पर कई लोग शराब का सेवन भी करते हैं, लेकिन तेज गर्मी और शराब का यह मेल शरीर के लिए भारी पड़ सकता है. खासकर जब मौसम बेहद गर्म और उमस भरा हो, तब शराब पीने से शरीर पर इसका असर कई गुना बढ़ सकता है. ऐसे में डिहाइड्रेशन से लेकर हीट स्ट्रोक और हादसों तक का खतरा बढ़ सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि इससे क्या दिक्कत हो सकती है. 

    गर्मी में जाम छलकाने से क्या दिक्कत हो सकती है?

    शराब शरीर में पानी की कमी तेजी से बढ़ाती है. दरअसल, यह एक डाइयूरेटिक ड्रिंक है, यानी इसे पीने के बाद शरीर सामान्य से ज्यादा तरल पदार्थ बाहर निकालने लगता है. दूसरी ओर गर्मी में शरीर पहले से ही पसीने के जरिए पानी खो रहा होता है. ऐसे में दोनों चीजें मिलकर शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट कर सकती हैं. अगर शराब पीने के बाद उल्टी भी हो जाए, तो शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी और बढ़ सकती है. इसलिए अगर कोई शराब पी रहा है, तो उसके साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी माना जाता है.

     हीट स्ट्रोक का भी रहता है खतरा

    Pennfoundation संस्था के अनुसार, तेज गर्मी में शराब पीने का एक बड़ा खतरा हीट स्ट्रोक भी है. सामान्य स्थिति में शरीर पसीने के जरिए अपने तापमान को नियंत्रित करता है, लेकिन जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो यह प्रक्रिया ठीक से काम नहीं कर पाती. ऐसे में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है और हीट स्ट्रोक की स्थिति बन सकती है. सिरदर्द, चक्कर आना, भ्रम होना, बेहोशी, दौरे पड़ना या जरूरत से ज्यादा कमजोरी महसूस होना इसके प्रमुख लक्षण हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता लेना जरूरी होता है.

    शराब पीकर इन जगहों जाने से बचना चाहिए

    अगर आप गर्मियों में स्विमिंग पूल, नदी, झील या समुद्र के किनारे जा रहे हैं, तो शराब का सेवन और भी ज्यादा जोखिम भरा हो सकता है. शराब पीने के बाद शरीर का संतुलन, निर्णय लेने की क्षमता और प्रतिक्रिया देने की गति प्रभावित होती है. ऐसे में पानी में फिसलने, डूबने या तैरते समय दूरी का सही अनुमान न लगा पाने का खतरा बढ़ जाता है. यही वजह है कि एक्सपर्ट शराब पीने के तुरंत बाद पानी में उतरने से बचने की सलाह देते हैं. नाव की सैर के दौरान भी शराब गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है. नाव पर संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है, लेकिन शराब पीने के बाद यह क्षमता कमजोर पड़ जाती है. इसके अलावा व्यक्ति जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास में आकर तेज गति से नाव चलाने या जोखिम भरे फैसले लेने लगता है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ सकती है.

    किस बात का रखें ध्यान

    अगर गर्मियों में कभी शराब का सेवन करें, तो मात्रा सीमित रखें और खुद को ठंडी जगह पर रखने की कोशिश करें. साथ ही पर्याप्त पानी पीते रहें और शराब पीने के बाद वाहन चलाने या पानी में उतरने जैसी एक्टिविटी से बचें.

    डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

    डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली-कर्नाटक में स्वाइन फ्लू का कहर! क्या करें, क्या नहीं?

    August 24, 2026

    डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता

    August 23, 2026

    ब्रश करने के बाद भी नहीं जा रही मुंह की बदबू?, जानें मुख्य कारण, लक्षण और इससे छुटकारा पाने के उपाय

    August 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.