Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…
    • कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …
    • ज्यादातर बच्चे जिस उम्र में खेल-कूद में व्यस्त रहते है वहीं 14 साल के जैनम जैन ने AI कंपनी शुरू कर कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली…
    • पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»तेलंगाना में TRS प्रमुख के. कविता की गिरफ्तारी पर बवाल
    मुख्य समाचार

    तेलंगाना में TRS प्रमुख के. कविता की गिरफ्तारी पर बवाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बोडुप्पल में प्रदर्शन के दौरान तेलंगाना रक्षा सेना (TRS) प्रमुख के. कविता को पुलिस ने हिरासत में लिया। उनके साथ पार्टी के सैकड़ों नेताओं, कार्यकर्ताओं और तेलंगाना आंदोलन के समर्थकों को गिरफ्तारी दी। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान तेलंगाना पुलिस ने न सिर्फ के.कविता के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि उन्हें जबरन गोद में उठाकर गाड़ी तक ले गई। पुलिस ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया। टीआरएस नेता की गिरफ्तारी के तरीके पर जनसेना पार्टी ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

    भू-पोटाराम आंदोलन कर रही हैं कविता

    कांग्रेस सरकार से अपने वादों को पूरा करने की मांग करते हुए TRS प्रमुख के. कविता ने सैकड़ों समर्थकों के साथ गुरुवार को प्रदर्शन किया। उप्पल निर्वाचन क्षेत्र के बोडुप्पल में भू-पोराटाम के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया। भू पोटाराम आंदोलन का मतलब है जमीन के लिए विरोध- प्रदर्शन। पुलिस ने कविता के साथ सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया। बाद में, कविता को बोलाराम पुलिस स्टेशन ले गई। टीआरएस नेता की गिरफ्तारी के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब हिरासत में लेने के लिए दर्जनों महिला पुलिसकर्मियों ने के.कविता के साथ जमकर धक्का-मुक्की की। आरोप है कि इस दौरान उनके हाथों को मरोड़ा गया और जमीन पर घसीटा गया।

    महिलाओं पर लाठी चार्ज का आरोप

    बोलाराम पुलिस स्टेशन में कविता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिलाओं समेत प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि उप्पल में तेलंगाना के कार्यकर्ताओं और महिलाओं का खून बहाया गया। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कि पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी सिर्फ यह मांग कर रहे थे कि कांग्रेस सरकार तेलंगाना आंदोलन के कार्यकर्ताओं को 250 वर्ग गज जमीन देने के अपने चुनावी वादे को पूरा करे। उन्होंने सवाल किया कि क्या चुनावी वादों को लागू करने की मांग करने पर लोगों को लाठियों से पीटना लोकतंत्र है?”

    आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

    के. कविता ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार तेलंगाना के कार्यकर्ताओं से किए गए हर वादे को पूरा नहीं करती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। के.कविता के साथ हुए पुलिस व्यवहार पर जनसेना पवन कल्याण की पार्टी जनसेना ने विरोध दर्ज कराया है। बता दें कि के. कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। वह दो बार लोकसभा सांसद रह चुकी है। फिलहाल वह टीआरएस की विधान परिषद सदस्य हैं।

    जनसेना नेता तनीश ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना की

    पवन कल्याण की पार्टी जनसेना के नेता और एक्टर तनीश ने एक्स पर लिखा कि वह तेलंगाना पुलिस की ओर से कविता (@RaoKavitha) को हिरासत में लिए जाने के तरीके की कड़ी निंदा करते हैं। हर महिला सम्मान और कानून के अनुसार व्यवहार पाने की हकदार है। मैं ऐसी किसी भी कार्रवाई की निंदा करता हूं, जो इस सिद्धांत के खिलाफ हो। उन्होंने आगे लिखा कि टीआरएस की नेता कविता के साथ राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जब उनके साथ कुछ अन्यायपूर्ण होता है तो हम चुप नहीं रह सकते। पवन कल्याण गारू ने हमें हमेशा सिखाया है कि जब किसी व्यक्ति की गरिमा और अधिकारों की रक्षा की बात आती है, तो राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। हमारी पार्टी इन्हीं मूल्यों को मानती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …

    July 3, 2026

    पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…

    July 3, 2026

    केतन हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को दिखाया मिडिल फिंगर, लोगों ने बताया- अहंकारी

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.