Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…
    • कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …
    • ज्यादातर बच्चे जिस उम्र में खेल-कूद में व्यस्त रहते है वहीं 14 साल के जैनम जैन ने AI कंपनी शुरू कर कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली…
    • पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…
    अंतर्राष्ट्रीय

    दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    थाईलैंड के मुकदाहान प्रांत में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया. यहां 11 साल के एक बच्चे द्वारा चलाई जा रही पिकअप ट्रक बौद्ध भिक्षुओं के एक धार्मिक जुलूस में घुस गई. इस हादसे में 10 भिक्षुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इनमें से तीन की हालत अब भी बेहद नाजुक बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त 35 बौद्ध भिक्षु और पांच श्रद्धालु धार्मिक पदयात्रा पर निकले हुए थे. वे सड़क के किनारे चलते हुए अपनी तीर्थयात्रा पूरी कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सीधे उनके बीच जा घुसी.

    सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सड़क किनारे भिक्षुओं के भगवा वस्त्र, उनके सामान और क्षतिग्रस्त पिकअप ट्रक दिखाई दे रहे हैं. हादसा इतना भीषण था कि पांच भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

    कैसे हुआ हादसा?

    पुलिस जांच में सामने आया है कि 11 साल का बच्चा बिना किसी की अनुमति के अपने माता-पिता की पिकअप ट्रक लेकर घर से निकल गया था. कुछ ही देर बाद उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और धार्मिक जुलूस में जा घुसा. जब बच्चे के अभिभावकों को घर से वाहन गायब मिला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी.

    मुकदाहान सिटी पुलिस के प्रमुख प्रयुत रुआनथोंगकम ने एएफपी को बताया कि 11 साल का यह बच्चा पुलिस को अपना बयान देने में असमर्थ है. 

    उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार बच्चा स्पेशल चाइल्ड (ये बच्चे शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक क्षमताओं में सामान्य बच्चों से भिन्न होते हैं) हो सकता है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और डॉक्टरों की टीम उसकी स्वास्थ्य स्थिति का भी आकलन कर रही है.

    उन्होंने बताया कि बच्चे के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होगी, इस पर जांच पूरी होने के बाद फैसला लिया जाएगा. हालांकि थाईलैंड में 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर कोई आपराधिक जिम्मेदारी नहीं होती.

    सिटी पुलिस प्रमुख प्रयुत ने कहा कि पुलिस जांच के तहत इस हादसे में बचे हुए भिक्षुओं से भी गवाही ले रही है. फिलहाल वाहन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

    प्रत्यक्षदर्शी भिक्षु ने बताया खौफनाक मंजर

    हादसे में बच गए भिक्षु फ्रा सोमपोंग ने बताया कि वे चलते समय ध्यान मंत्र बुद्धो, बुद्धो का जाप कर रहे थे.

    उन्होंने बताया, “मैंने देखा कि एक बच्चा पिकअप चला रहा था. अचानक वाहन तेज रफ्तार से हमारी तरफ आया और हमें टक्कर मार दी. मैं और एक अन्य भिक्षु समय रहते कूद गए, इसलिए बच गए. लेकिन हमारे पीछे चल रहे कई भिक्षु हवा में उछल गए.”

    घायलों की संख्या अधिक होने के कारण मुकदाहान अस्पताल ने लोगों से तत्काल रक्तदान करने की अपील की है.

    स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, “3 भिक्षुओं की हालत बेहद गंभीर है. कम से कम 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. कई अन्य का इलाज सामान्य चोटों के लिए किया जा रहा है.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिंधु जल संधि पर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, कहा-बर्बाद हो जाएगी पूरी अर्थव्यवस्था; दुनिया से लगाई गुहार

    July 1, 2026

    अमेरिका का बड़ा फैसला, रूस को सहायता देने के आरोप में भारतीय कंपनी पर लगे प्रतिबंद को हटाया

    July 1, 2026

    जर्मनी में गर्भवती महिलाओं के सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग; 6 लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.