बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर लंबे वक्त से चर्चाओं का बाजार गर्म है. अपने ऐलान के साथ ही ये फिल्म सुर्खियों में रही है. पहले ये फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज फिर आगे बढ़ा दी गई थी. वहीं इसी बीच ऐसी खबरें भी आईं कि फिल्म सेंसर बोर्ड में किसी तरह की दिक्कतों का सामना कर रही है. हालांकि अब एक्टर के प्रोडक्शन हाउस ने इस तरह की खबरों को गलत बताते हुए एक बयान जारी किया है.
प्रोडक्शन हाउस ने अफवाहें पर लगाया विराम
सलमान खान के फिल्म प्रोडक्शन ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने इंस्टाग्राम से एक नोट जारी करते हुए इस तरह की ख़बरों पर विराम लगा दिया है. साथ ही फिल्म को लेकर एक नया अपडेट भी शेयर किया है. इंस्टाग्राम पर पर नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐसे सभी दावे गलत हैं जिनमें कहा गया है कि ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) को CBFC के साथ किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ा है या इसके सर्टिफ़िकेशन को रोक दिया गया है. फ़िल्म को अभी तक सर्टिफ़िकेशन के लिए CBFC के पास जमा नहीं किया गया है.’
फैंस से की ये अपील
वहीं आगे फैंस से अपील करते हुए लिखा गया, ‘इसलिए, ऐसी रिपोर्ट्स पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. हम मीडिया आउटलेट्स और लोगों से गुज़ारिश करते हैं कि वेबिना पुष्टि की गई जानकारी न फैलाएं. फ़िल्म से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी सलमान खान फ़िल्म्स द्वारा सिर्फ़ उसके आधिकारिक चैनलों के ज़रिए ही शेयर की जाएगी.

