Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धर्मेंद्र प्रधान को कहां एडजस्ट करेंगे पीएम मोदी, ओडिशा बीजेपी में खलबली
    • छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी…
    • बनारस से वापस लौट रहा था परिवार,पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप…
    • छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – श्री अरुण साव
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • महाराष्ट्र के नासिक में देखते ही देखते ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिरा, CCTV में कैद हुआ मंजर…
    • फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं,दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग…
    • शादी जिम्मेदारी, सिखाती है अनुशासन और धर्म, लिव इन रिलेशन की सच्चाई दुनिया देख रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 पॉइंट चढ़ा, जानिए कौन-से स्टॉक्स में दिखी सबसे अधिक खरीदारी
    व्यापार

    भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 पॉइंट चढ़ा, जानिए कौन-से स्टॉक्स में दिखी सबसे अधिक खरीदारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार आज भी बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 400 अंक की बढ़त लेकर 77,391 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर 0.49 फीसदी या 115 अंक की बढ़त के साथ 24,136 पर ट्रेड करता दिखा। आज ऑटो, रियल एस्टेट और सीमेंट शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा रही है।

    इंडिगो में आज भी अच्छी तेजी

    इंडिगो के शेयर में आज भी तेजी जारी है। यह शुरुआती कारोबार में 3.32 फीसदी की उछाल के साथ सेंसेक्स पैक का टॉप गेनर बना दिखाई दिया। इसके अलावा, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टर्बो के शेयर में भी तेजी दिखी। वहीं, पावरग्रिड, टाइटन, इन्फोसिस, बीईएल, एयरटेल, एशियन पेंट और एनटीपीसी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

    ऑटो सेक्टर में सबसे अधिक तेजी

    सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबारी में निफ्टी ऑटो में सबसे अधिक 2.01 फीसदी की तेजी दिखी। इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी में 1.15 फीसदी, निफ्टी सीमेंट में 1.08 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.64 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.50 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.25 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.47 फीसदी की तेजी देखी गई। इससे इतर निफ्टी आईटी में 0.44 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.28 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.43 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.05 फीसदी की गिरावट देखी गई।

    रुपये में आई मजबूती

    भारतीय रुपया आज मजबूत होकर खुला है। यह यूएस डॉलर के मुकाबले 37 पैसे मजबूत होकर 94.30 पर खुला। क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते रुपये में यह मजबूती आई है। कच्चे तेल की कीमतें युद्ध के पहले के स्तर के करीब पहुंच गई हैं। WTI क्रूड 1.45 फीसदी फिसलकर 69.32 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड 1.71 फीसदी फिसलकर 72.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शेयर बाजार में भारी बढ़त, सेंसेक्स 600 पॉइंट उछला, FMCG और IT सेक्टर में अच्छी खरीदारी

    July 27, 2026

    BSNL का सबसे सस्ता भारत फाइबर प्लान! 700GB डेटा, Unlimited Calling…

    July 26, 2026

    बाजार में गिरावट के बावजूद इन 5 शेयरों ने दिया 60% तक का बंपर रिटर्न, खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले

    July 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.