Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एकलव्य के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
    • IAS गोपीनाथन का पीएम मोदी पर तंज मेरा इस्तीफा कब मंजूर करेंगे? 2019 से लटकाए हैं
    • IG रैंक के IPS को तेलंगाना हाई कोर्ट की लताड़, कायर, डरपोक, जल राक्षस को HYDRAA चीफ पद से तुरंत हटाने का आदेश
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
    • विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा: धमतरी के दुगली में 30 जुलाई को बांटी जाएगी 54.36 लाख और कस्टम फार्मिंग के लिए 60 लाख रुपये की अग्रिम प्रोत्साहन राशि
    • मेकेदातु और कावेरी जल विवाद पर 3 अगस्त को डीके शिवकुमार और थलपति विजय करेंगे बेंगलुरु में मीटिंग
    • 52 साल में कभी नहीं दिखी ऐसी तबाही, असम बाढ़ में अब तक 68 मौत, 6 लाख से बेघर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»प्रेमी संग खौफनाक साजिश रच मंगेतर को मौत के मुहाने तक ले गई दुल्हन सिया के लिए गरुड़ पुराण में क्या है सजा
    धर्म आस्था

    प्रेमी संग खौफनाक साजिश रच मंगेतर को मौत के मुहाने तक ले गई दुल्हन सिया के लिए गरुड़ पुराण में क्या है सजा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Pune murder case: वैसे तो ‘सिया’ नाम मर्यादा, पवित्रता और त्याग की प्रतीक माता सीता का पर्याय माना जाता है, लेकिन पुणे की यह सिया अपने कर्मों से उस पावन नाम के बिल्कुल विपरीत नजर आई, जिसने प्रेम और विश्वास दोनों को कलंकित कर दिया. पुणे से सामने आया यह मामला रिश्तों में धोखे और साजिश की ऐसी कहानी है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है. पुलिस के मुताबिक, रियल एस्टेट कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की शादी सिया गोयल से तय थी. नवंबर में उदयपुर में शाही शादी होनी थी, तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही थीं. लेकिन इसी बीच सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर ऐसा खौफनाक प्लान बनाया, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया.

    सोनम रघुवंशी केस की आई याद

    इंदौर की सोनम रघुवंशी केस की तरह, जहां हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप लगा था, पुणे का यह मामला भी प्रेम, विश्वासघात और सुनियोजित साजिश की खौफनाक मिसाल बनकर सामने आया है. जांच में सामने आया कि सिया और चेतन के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों केतन को अपने रास्ते की बाधा मानते थे. पुलिस के अनुसार, 18 जून को सिया ने अपने जन्मदिन के बहाने केतन के साथ लोहागढ़ किले की ट्रेकिंग का प्लान बनाया. इस प्लान में उसने चेतन को भी शामिल किया. आरोप है कि ट्रेकिंग के दौरान दोनों ने मिलकर केतन को करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

    पहले इसे हादसा माना गया, लेकिन फोन रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया चैट्स जैसे डिजिटल साक्ष्यों ने साजिश की परतें खोल दीं. पुलिस ने सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि प्रेम में विश्वासघात और हत्या जैसे पापों के बारे में धर्मग्रंथ क्या कहते हैं.

    प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को खाई में धकेला

    पुणे जिले से सामने आया यह मामला किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं लगता. एक ओर शादी की तैयारियां चल रही थीं, उदयपुर में शाही विवाह की योजना बन चुकी थी, वहीं दूसरी ओर होने वाली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या की साजिश रच रही थी. पुलिस के मुताबिक, केतन अग्रवाल की शादी सिया गोयल से तय थी, लेकिन सिया का प्रेम संबंध चेतन चौधरी के साथ था. दोनों के लिए केतन इस रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन चुका था. आरोप है कि सिया ने जन्मदिन के बहाने लोहागढ़ किले की ट्रेकिंग का प्लान बनाया और वहीं प्रेमी के साथ मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया.

    शुरुआत में यह मामला हादसा लग रहा था, लेकिन डिजिटल साक्ष्यों ने कहानी बदल दी. पुलिस जांच में फोन रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों से यह संदेह गहराया कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी. इस घटना ने केवल कानून और अपराध की बहस नहीं छेड़ी, बल्कि धर्म और कर्मफल के सवाल भी सामने ला दिए. गरुड़ पुराण में ऐसे पापों—विश्वासघात, व्यभिचार, छल और हत्या—को गंभीर अधर्म माना गया है.

    तामिस्र नरक: विश्वासघात और छल करने वालों का दंड

    पंडित पुरनेंदु पाठक के अनुसार, गरुड़ पुराण में तामिस्र नरक का उल्लेख उन लोगों के लिए मिलता है, जो किसी का भरोसा तोड़ते हैं, छलपूर्वक संबंध बनाते हैं या दूसरे के जीवन को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसी आत्मा को यमदूत बांधकर घसीटते हैं, भूखा-प्यासा रखते हैं और अंधकार में पीड़ा देते हैं. रिश्ते में धोखा देकर किसी की जिंदगी तबाह करना इसी श्रेणी का पाप माना गया है.

    अंधतामिस्र नरक: वैवाहिक या प्रेम संबंध में धोखा देने की सजा

    अगर कोई व्यक्ति विवाह या प्रेम संबंध में दोहरा जीवन जीता है, अपने साथी को धोखा देता है या किसी और के साथ गुप्त संबंध रखते हुए छल करता है, तो गरुड़ पुराण में उसे अंधतामिस्र नरक का भागी बताया गया है. यहां पापी को अंधकार, भ्रम और बेहोशी जैसी पीड़ाएं सहनी पड़ती हैं. यह उस मानसिक अंधेरे का प्रतीक है, जिसमें उसने दूसरे को धकेला था.

    रौरव नरक: स्वार्थ में किसी की जान लेने वालों के लिए

    जो व्यक्ति अपने प्रेम, वासना या स्वार्थ के लिए किसी निर्दोष की हत्या करता है, उसके लिए रौरव नरक का उल्लेख मिलता है. यहां ‘रुरु’ नामक भयानक जीव पापी को नोचते हैं और उसे लगातार पीड़ा देते हैं. यह उस निर्दयता का परिणाम माना गया है, जो उसने किसी और के जीवन के साथ दिखाई.

    कुम्भीपाक और शूलप्रोत: व्यभिचार और पापपूर्ण संबंधों की भयावह सजा

    गरुड़ पुराण के कुछ वर्णनों में कुम्भीपाक नरक और शूलप्रोत दंड का उल्लेख भी मिलता है. गंभीर व्यभिचार, छल और षड्यंत्र में शामिल लोगों को उबलते तेल के कड़ाह में डाले जाने या कांटेदार दंड भुगतने की बात कही गई है. धार्मिक दृष्टि से यह संदेश है कि पाप केवल कानून से नहीं, कर्मफल से भी पीछा नहीं छोड़ता.

    धर्म और कर्म का संदेश

    पुणे की यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों में भरोसे की हत्या भी है. गरुड़ पुराण का संदेश साफ है—प्रेम में छल, रिश्ते में विश्वासघात और स्वार्थ के लिए हत्या जैसे कर्म मनुष्य को केवल सामाजिक और कानूनी दंड ही नहीं दिलाते, बल्कि धर्मग्रंथों के अनुसार ऐसे पापों का परलोक में भी कठोर फल भुगतना पड़ता है.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गुरु पूर्णिमा पर एक या दो नहीं कई शुभ योग का महासंयोग, सिंह समेत इन 5 राशियों की गुरु कृपा से हर क्षेत्र में मिलेगा लाभ

    July 28, 2026

    सावन का पहला सोमवार 2 अगस्त को, पीरियड्स में रखें या नहीं सावन सोमवार व्रत? धर्मशास्त्र का मत

    July 28, 2026

    काशी में स्थित चमत्कारी महादेव का मंदिर, हर साल बढ़ती है शिवलिंग की ऊंचाई

    July 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.