अक्सर लोग पैरों में होने वाली सूजन को बहुत मामूली समझते हैं. उन्हें लगता है कि यह बहुत ज्यादा चलने, लंबे समय तक खड़े रहने या जूते सही न होने के कारण है. हालांकि, यह सच है कि ये सामान्य कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर पैरों में बार-बार सूजन आ रही है और वह लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह शरीर के भीतर चल रही किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का शुरुआती संकेत हो सकता है.
पैरों में सूजन जिसे मेडिकल भाषा में एडिमा कहा जाता है जिसका मतलब है कि आपके शरीर के ऊतकों में अतिरिक्त तरल पदार्थ जमा हो गया है. जब शरीर का परिसंचरण तंत्र या अंग ठीक से काम नहीं कर रहे होते, तो यह तरल पदार्थ नीचे की ओर गुरुत्वाकर्षण के कारण पैरों और टखनों में इकट्ठा होने लगता है. यह शरीर का एक रक्षात्मक तरीका हो सकता है जिससे वह आपको सचेत करता है कि कुछ तो गलत है.
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

