Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»10-11 जुलाई को योगिनी एकादशी व्रत, विष्णु पूजा में सुनें य​ह व्रत कथा
    धर्म आस्था

    10-11 जुलाई को योगिनी एकादशी व्रत, विष्णु पूजा में सुनें य​ह व्रत कथा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     इस योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई और 11 जुलाई को है. 10 जुलाई को गृहस्थ लोग योगिनी एकादशी का व्रत रखेंगे, जबकि 11 जुलाई को वैष्णव लोग योगिनी एकादशी व्रत रहेंगे. वैदिक पंचांग के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत आषाढ़ कृष्ण एकादशी तिथि को रखा जाता है. इस बार आषाढ़ कृष्ण एकादशी तिथि 10 जुलाई को सुबह 8:16 बजे से लेकर 11 जुलाई को सुबह 5:22 बजे तक रहेगी. गृहस्थ लोग योगिनी एकादशी व्रत का पारण 11 जुलाई को 01:50 पी एम से 04:36 पी एम तक करेंगे, वहीं वैष्णव लोग व्रत का पारण 12 जुलाई को सुबह 05:32 बजे से सुबह 08:18 बजे तक कर सकते हैं. व्रत के दिन पूजा के समय व्रती को योगिनी एकादशी व्रत कथा जरूर सुननी चाहिए. इससे स्वर्ग की प्राप्ति होती है और 80 हजार ब्राह्मणों को भोज कराने के बराबर पुण्य लाभ मिलता है.

    योगिनी एकादशी व्रत कथा

    एक बार युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से आषाढ़ कृष्ण एकादशी के व्रत, उसकी विधि और महत्व के बारे में विस्तार से बताने का निवेदन किया. तब भगवान श्रीकृष्ण ने उनसे कहा कि आषाढ़ कृष्ण एकादशी को योगिनी एकादशी कहते हैं. जो यह व्रत करता है, उसके पाप मिटते हैं और मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है. योगिनी एकादशी व्रत की कथा कुछ इस प्रकार है-

    अलकापुरी में कुबेर नामक राजा का शासन था. वह भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त था. वह प्रतिदिन शिव पूजा करता था, उस पूजा के लिए हेम माली फूल देता था. हेम की पत्नी का नाम विशालाक्षी था, वह अत्यंत ही सुंदर थी. एक दिन हेम मानसरोवर से फूल लाया, लेकिन राजा को देने नहीं गया. वह घर पर पत्नी के साथ कामासक्त हो गया. दूसरी ओर राजा हेम के आने की प्रतीक्षा कर रहा था.

    शिव पूजा का समय निकला जा रहा था. दोपहर होने को आया, लेकिन ​हेम फूल लेकर नहीं आया. राजा ने अपने सिपाहियों को उसके घर भेजा, ताकि हेम के फूल न लाने का कारण पता चले. सिपाही जब हेम के घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह पत्नी के साथ हास्य विनोद कर रहा है.

    सिपाही वहां से वापस आ गए और राजा को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रमण कर रहा होगा. वह बड़ा ही ​नीच प्रवृत्ति का है. यह बात सुनकर राजा नाराज हो गया. उसके हेम को दरबार में आने का आदेश दिया. जब हेम को इस बात की जानकारी हुई तो वह डर गया. राजा के दरबार में आया. उसके पैर कांप रहे थे.

    राजा ने हेम से कहा कि तुम बड़े ही अधर्मी हो. आज भगवान शिव की पूजा के लिए फूल नहीं लाए. तुमने भगवान शिव का अपमान किया है. तुम दंड के भागी हो. राजा ने हेम को श्राप दिया कि तुम धरती पर जाकर कोढ़ी का कष्ट भोगोगे और पत्नी का वियोग सहन करोगे.

    श्राप के प्रभाव से वह स्वर्ग की अलकापुरी से धरती पर गिर पड़ा. शरीर में सफेद कोढ़ हो गया और पत्नी भी गायब हो गई. पृथ्वी पर हेम ने बहुत दुख भोगे. जंगल में वह बिना अन्न और जल के भटकता रहा. कष्ट इतना था कि वो रात में सो भी नहीं पाता था. हालांकि महादेव की कृपा से उसे पिछली बातें याद थीं. एक दिन वह मार्कंडेय ऋषि के आश्रम पहुंचा.

    हेम ने मार्कंडेय ऋषि को प्रणाम किया और अपने कष्ट पाने की पूरी कहानी उनको सुनाई. फिर उसने मुक्ति का उपाय पूछा. मार्कंडेय ऋषि ने कहा कि तुम आषाढ़ कृष्ण एकादशी का व्रत विधि विधान से करो, तो तुम्हारा उद्धार हो जाएगा, तुम पाप और कष्टां से मुक्त हो जाओगे.

    मार्कंडेय ऋषि से उपाय जानकर वह खुश हो गया. जब आषाढ़ कृष्ण एकादशी तिथि आई तो हेम ने विधि अनुसार व्रत रखा और विष्णु पूजा की. श्रीहरि की कृपा से उसके पाप और कष्ट मिट गए. कोढ़ ठीक हो गया और वह अपने पहले के स्वरूप में आ गया. उसे स्वर्ग की प्राप्ति हुई और वह फिर अपनी पत्नी विशालाक्षी के साथ सुखी जीवन व्यतीत करने लगा.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

    September 18, 2026

    विश्वकर्मा पूजा कब है, 17 या 18 सितंबर? जानें सही तारीख, मुहूर्त, शुभ योग

    September 16, 2026

    सोमवार को गणेश चतुर्थी, गणपति को कितने दिन घर में रखना चाहिए? जानें डेढ़, 3, 5, 7 या 10 दिन की परंपरा

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.