बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की पुलिस ने येलाहंका के पास एक रेसिडेंशियल स्कूल के फिजिकल एजुकेशन टीचर (PT टीचर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उसने बुधवार सुबह स्कूल कैंपस में छठी कक्षा के 12 साल के छात्र की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना बागलूर के कदयारप्पनाहल्ली गांव में स्टर्लिंग इंग्लिश रेसिडेंशियल स्कूल में हुई। लड़के के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीचर नारायण के खिलाफ बीएनएस की धारा 101 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। लड़के के पिता का आरोप है कि नारायण ने लोहे की रॉड से उनके बेटे को मारा और उसकी गर्दन मोड़ दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
क्या है मामला?
अचानक हुई इस मौत के बाद बुधवार को स्कूल में लड़के के माता-पिता और रिश्तेदारों ने जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया। सुबेदारपाल्या के रहने वाले लड़के के पिता ने मीडिया को बताया कि स्कूल प्रशासन ने उन्हें सुबह करीब 6 बजे फोन करके बताया कि लड़का बीमार पड़ गया है और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा तब इस स्कूल में भर्ती हुआ था जब वह पांचवीं कक्षा में पढ़ता था।
स्कूल का दावा क्या?
स्कूल का दावा था कि सुबह जॉगिंग करते समय वह गिर गया। लेकिन जब हम अस्पताल पहुंचे, तो वह मृत मिला। मुझे शक है कि स्कूल के अंदर कुछ हुआ है। लड़के के पिता ने बताया कि एक छात्र ने परिवार को जानकारी दी थी कि हॉस्टल में लड़के को लोहे की रॉड से पीटा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि हमें बताया गया कि फिजिकल एजुकेशन टीचर नारायण ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस टीचर को बचा रही है।
पुलिस ने क्या बताया?
एक सीनियर पुलिस अधिकारी के अनुसार, स्कूल मैनेजमेंट ने कहा कि लड़का लगभग 10 मीटर दौड़ने के दौरान गिर गया था। अधिकारी ने कहा कि साथ ही लड़के को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी थीं। बहरहाल हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। एक अन्य जांच अधिकारी ने कहा कि हमने पीटी टीचर को नोटिस जारी कर हमारे सामने पेश होने का निर्देश दिया है। साथ ही घटना के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए हम स्कूल से CCTV फुटेज भी इकट्ठा कर रहे हैं।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

