Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…
    • रायपुर –  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार
    •  ‘साड़ी गोज ग्लोबल’: न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग…
    • क्या आपने कभी सोचा है कि हर वैदिक मंत्र के आखिर में ‘शांति’ शब्द तीन बार क्यों आता है? 
    • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश
    • झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
    • ट्रंप की सख्ती, अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकार्ड गिरावट
    • TMC के बागी सांसदों को SC ने जारी किए नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»1 हफ्ते में चांदी 15,000 रुपये गिरी, सोने में भी 2200 रूपए की गिरावट, क्या अब आएगी तेजी?
    व्यापार

    1 हफ्ते में चांदी 15,000 रुपये गिरी, सोने में भी 2200 रूपए की गिरावट, क्या अब आएगी तेजी?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सोने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस हफ्ते भी दोनों कीमती धातुओं के भाव टूट गए हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,32,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रट 1,08,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। बीते शनिवार 4 जुलाई को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,34,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इस तरह 1 हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 2400 रुपये गिर गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 1 हफ्ते में 2200 रुपये की गिरावट आई है।

    चांदी में 15,000 रुपये की गिरावट

    चांदी की कीमतों में भी एक हफ्ते में काफी गिरावट आ चुकी है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। बीते शनिवार 4 जुलाई को दिल्ली में चांदी का भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस तरह एक हफ्ते में चांदी की कीमत में 15,000 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

    वैश्विक बाजार में सोने का भाव

    वैश्विक बाजार में शुक्रवार को सोना गिरावट के साथ बंद हुआ। कॉमेक्स पर सोने का रेट 0.65 फीसदी गिरकर 4,113.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.09 फीसदी या 3.71 डॉलर की गिरावट के साथ 4,119.93 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

    वैश्विक बाजार में चांदी का भाव

    वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतें भी गिरावट के साथ बंद हुई हैं। कॉमेक्स पर चांदी 0.96 फीसदी गिरकर 60.17 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.15 फीसदी गिरकर 59.86 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई है।

    अगस्त-सितंबर से दिख सकती है तेजी

    कमोडिटी एक्सपर्टस अभी भी सोने-चांदी के लिए लॉन्ग टर्म में पॉजिटिव संकेत बता रहे हैं। केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया के अनुसार, अगले एक साल में दोनों धातुओं में अच्छी तेजी देखी जा सकती है। केडिया ने बताया कि सोने और चांदी में अगस्त-सितंबर से दोबारा तेजी शुरू हो सकती है। इसके बाद सालभर मे चांदी सवा तीन से साढ़े तीन लाख रुपये तक जा सकती है। वहीं, सोने में लगभग 2 लाख का लेवल फिर से देख सकते हैं।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Google का नया Fitbit Air लॉन्च से पहले ही भारत में बिकने लगा?

    August 24, 2026

    चीनी के बाद प्याज ने बढ़ाई परेशानी, कई शहरों में दोगुनी हुई कीमतें, सरकार ने आज से चालू की कांदा एक्सप्रेस

    August 24, 2026

    अगले हफ्ते 53 कंपनियों में डिविडेंड पाने का मौका, हो सकती है कमाई?

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.