Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया पर फ्लाईओवर में प्लास्टिक रॉड के इस्तेमाल को लेकर भ्रष्टाचार का दावा करने वाले वीडियो गलत…
    • ‘करेजा कहां जाबै? युवती से छेड़छाड़ कर रहा था शख्स, भीड़ के साथ मिलकर लड़की ने बीच सड़क कर दी धुनाई…
    • रील बनाने की सनक एक बार फिर चर्चा का विषय,सरकारी भवन चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर बना हुआ वीडियो वायरल
    • नवागांव: मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…
    • ​दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव
    • कोच गौतम या कप्तान श्रेयस कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
    • कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…
    • तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»अमरीकी हमलों से दहल उठा ईरान, US ने 140 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
    अंतर्राष्ट्रीय

    अमरीकी हमलों से दहल उठा ईरान, US ने 140 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन। अमरीका ने इस सप्ताह ईरान पर किए गए अपने तीसरे चरण के हमलों के तहत लगभग 140 ठिकानों को निशाना बनाया है। अमरीकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने यह जानकारी दी। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया है कि सेना ने शनिवार को जमीन और समुद्र से उड़ान भरने वाले लड़ाकू विमानों, ड्रोन और नौसैनिक जहाजों से सटीक निशाना साधने वाले हथियारों का इस्तेमाल करके ईरान के लगभग 140 सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

    सेंटकॉम के मुताबिक अमरीकी सेना ने यह हमला ईरान की ओर से साइप्रस के जहाज पर किये गये हमले के जवाब में किया गया। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि ईरान की सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले एक कंटेनर जहाज ‘एम/वी जीएफएस गैलेक्सी’ पर हमला किया था। इस हमले के बाद जहाज का एक नागरिक चालक दल सदस्य लापता है। जहाज में आग लगने और उसके इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचने के कारण वह आगे की यात्रा करने में असमर्थ है। सेंटकॉम ने बताया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमले का तीसरा दौर शुरू किया है।

    सेंटकॉम ने कहा है कि व्यावसायिक जहाजों पर पहले हुए हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद ईरान को संघर्षविराम समझौता का पालन करने का एक और मौका दिया गया था लेकिन वह फिर से इसका पालन करने में नाकाम रहा। इसके जवाब में अमेरिका ईरान की उस क्षमता को कमज़ोर करके उसे भारी कीमत चुकाने पर मजबूर कर रहा है, जिसके ज़रिए वह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले नागरिकों और व्यावसायिक जहाज़ों पर आसानी से हमले करता है। ये हमले कमांडर-इन-चीफ़ के निर्देश पर किए जा रहे हैं। इस अहम अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ते से वाणिज्यिक जहाज़ों का आना-जाना जारी है।

    सेंटकॉम ने बताया है कि मई की शुरुआत से अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 800 से ज़्यादा वाणिज्यिक जहाज़ों और 4000 लाख बैरल कच्चे तेल के सुरक्षित गुज़रने में मदद की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 10 की बची जान, 1 लापता

    July 12, 2026

    ‘ईरान की ओर ‘1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड’,  हत्या की धमकी पर डोनाल्ड ट्रंप का तेहरान को अल्टीमेटम

    July 11, 2026

    बहामास में स्वतंत्रता दिवस पर विमान क्रैश, सभी 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.