Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुंबई के अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की हालत अब स्थिर
    • महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
    • बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…
    • अपने वरिष्ठों से सीखते रहना ही कर्त्तव्यनिष्ठा है: देवेन्द्र कुमार बंछोर
    • निरंजना चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
    • दिल्ली के चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी…
    • पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»निरंजना चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
    छत्तीसगढ़

    निरंजना चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। 132 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे, अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा ने संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने निरंजना चंद्राकर को महिला प्रकोष्ठ का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    सामाजिक क्षेत्र में रहा है लंबा अनुभव और विशिष्ट पहचान

    पूर्व उपलब्धियां और नेतृत्व: नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर इससे पहले अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा महासमुंद महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके साथ ही वे ‘वी क्लब अपराजिता’ की चेयरमैन, जागृति महिला स्वयं सहायता समूह (ग्राम लभरा खुर्द) की अध्यक्ष और महिला पारिवारिक भारद्वाज परिवार की अध्यक्ष के रूप में भी सामाजिक व महिला सशक्तिकरण के कार्यों का नेतृत्व कर चुकी हैं।

    श्रीमती चंद्राकर को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और महिला उद्यमिता के लिए समय-समय पर कई प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें वर्ष 2017 में महिला उद्यमी एवं समाज सेविका के रूप में चंद्राकर समाज द्वारा सम्मानित किया गया था। इसी वर्ष (2017) उन्हें प्रतिष्ठित समाचार पत्रों ‘दैनिक भास्कर’ एवं ‘पत्रिका’ द्वारा भी सम्मान मिला। इसके बाद, वर्ष 2023 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्हें स्वयं मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। वर्ष 2025 में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, लायनेस क्लब अध्यक्ष के रूप में श्रेष्ठ सेवा कार्यों के लिए उन्हें धमतरी, बेमेतरा, रायपुर एवं महासमुंद में भी सम्मानित किया जा चुका है।

    बधाई देने वालों का लगा तांता

    निरंजना चंद्राकर की नियुक्ति पर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सदस्यों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ जयप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) पूनम चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव छाया वर्मा, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप,प्रदेश सचिव स्वाति कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष रेवती चंद्रा, प्रदेश सचिव वतन चंद्राकर,बलौदाबजार जिलाध्यक्ष डोमन वर्मा, मुंगेली जिला अध्यक्ष विद्यानंद चंद्राकर,बिलासपुर जिला अध्यक्ष राजीव रतन सिंह महासमुंद जिला अध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर, कवर्धा युवा संगठन के जिला अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, कवर्धा जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सदभावना वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला अध्यक्ष प्रांशु चंद्राकर, बेमेतरा जिला युवा अध्यक्ष प्रज्जवल वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 13, 2026

    रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार

    July 13, 2026

    बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.