Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुंबई के अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की हालत अब स्थिर
    • महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
    • बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…
    • अपने वरिष्ठों से सीखते रहना ही कर्त्तव्यनिष्ठा है: देवेन्द्र कुमार बंछोर
    • निरंजना चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
    • दिल्ली के चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी…
    • पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मुंबई के अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की हालत अब स्थिर
    मुख्य समाचार

    मुंबई के अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की हालत अब स्थिर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई/अमरावती: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण के दाहिने कंधे की मुंबई के एक अस्पताल में सफल सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों ने उम्मीद जताई है कि ज्लद ही वो पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। डॉक्टरों का कहना है कि अगले चार महीनों में उनके कंधे की कार्यक्षमता सामान्य हो जाएगी।

    पार्टी ने जारी किया स्वास्थ्य बुलेटिन

    जन सेना पार्टी की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पवन कल्याण के दाहिने कंधे में रोटेटर कफ की गंभीर चोट पाई गई थी। जांच में सुप्रास्पिनेटस और इन्फ्रास्पिनेटस टेंडन में गंभीर टियर और ग्रेटर ट्यूबरोसिटी हड्डी में एवल्शन फ्रैक्चर की स्थिति सामने आई थी। इसके बाद 11 जुलाई 2026 को मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनकी आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी की गई। यह सर्जरी अस्पताल के आर्थ्रोस्कोपी और शोल्डर सर्विस के निदेशक डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने की।

    अब कैसी है पवन कल्याण की हालत

    स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि ऑपरेशन सफल रहा और इसमें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई। सर्जरी के बाद पवन कल्याण ठीक महसूस कर रहे हैं और उनका स्वास्थ्य तेजी से बेहतर हो रहा है। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद वह कंधे के रिहैबिलिटेशन के विशेष कार्यक्रम से गुजरेंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से धीरे-धीरे उनके कंधे की मजबूती और सामान्य गतिविधियों को बहाल किया जाएगा।


    सीएम चंद्रबाबू नायडू ने की थी मुलाकात

    इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अस्पताल पहुंचकर पवन कल्याण से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जन सेना पार्टी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी पवन कल्याण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पवन कल्याण लंबे समय से राजनीतिक और सार्वजनिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार, कई वर्षों से चली आ रही कंधे की चोट के कारण उनकी परेशानी बढ़ती गई थी। लगातार जनसंपर्क, चुनावी कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में भाग लेने के कारण कंधे पर दबाव बढ़ता रहा, जिसके बाद विशेषज्ञों ने सर्जरी की सलाह दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की मौत

    July 13, 2026

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के खड़े ट्रक से टकराने से 2 बच्चों समेत परिवार के 3 लोगों की मौत, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे रहे लोग 

    July 13, 2026

    हिंदू महिला का पीछा और छेड़छाड़ करने का आरोपी मोहम्मद अली गिरफ्तार

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.