Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन
    • रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • भारत–यूनाइटेड किंगडम सीईटीए लागू हुआ
    • दर्दनाक खबर:500 रोहिंग्या मुसलमान की समंदर में डूबने से मौत,म्यांमार से भागकर आ रहे थे…
    • आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • FIFA World Cup: फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया
    • …क्षेत्रीय पार्टी टिकी नहीं रह पाती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»Ind vs Eng : भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, रोहित-विराट के नहीं चलते पर भी मैच किया आपने नाम
    खेल

    Ind vs Eng : भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, रोहित-विराट के नहीं चलते पर भी मैच किया आपने नाम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बर्मिंघम वनडे में भारत ने इंग्लैंड (India vs England) को छह विकेट से हराकर यूके दौरे की पहली जीत दर्ज की। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के फ्लॉप रहने के बावजूद शुभमन गिल (Shubman Gill), वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sunder) और अक्षर पटेल (Axar Patel) की शानदार पारियों से टीम इंडिया ने 259 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस रन चेज के बाद टीम इंडिया (Indian Cricket Team) ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

    टीम इंडिया ने चेज किया 259 का लक्ष्य

    आयरलैंड में दो मैचों की टी20 सीरीज और इंग्लैंड में पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs ENG T20 Series 2026) गंवाने के बाद भारत को यह पहली जीत मिली। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवर में 258 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 259 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। इसके बावजूद टीम इंडिया 250 से ज्यादा रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही। पिछले 10 सालों में यह सिर्फ दूसरी बार हुआ है, जब भारत ने 250 से अधिक रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी अर्धशतक तक नहीं जड़ पाए

    रोहित शर्मा ने 21 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए और ब्रायडन कार्स की गेंद पर हैरी ब्रूक को कैच देकर पवेलियन लौट गए। वहीं विराट कोहली जोफ्रा आर्चर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

    12 सालों में पहली बार हारी इंग्लैंड

    इस मुकाबले में शुभमन गिल 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए, जबकि श्रेयस अय्यर 35 रन बनाकर रन आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने 52 रन और अक्षर पटेल ने नाबाद 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा, इंग्लैंड की एजबेस्टन में 2015 के बाद यह पहली हार है। एजबेस्टन में इंग्लैंड को आखिरी बार भारत ने ही 2014 में हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत की यह लगातार छठी जीत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    FIFA World Cup: फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया

    July 16, 2026

    मेसी ने गोल्डन बूट की रेस में किलियन एम्बापे को पीछे छोड़ा, इंग्लैंड के खिलाफ किए असिस्ट के बदौलत निकले आगे

    July 16, 2026

    FIFA World Cup: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में स्पेन

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.