भारत में क्रिस्टोफर नोलन फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है. वहीं उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई, शुक्रवार यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का रिलीज से पहले ही इतना बज बन चुका था कि इसकी धुआंधार प्री टिकट सेल हुई है. यहां तक कि इसकी 31 सौ रुपये तक की IMAX टिकटें भी कुछ ही घंटों में बिक गईं. ऐसे में इसके रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग करने की उम्मीद की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘द ओडिसी’ भारत में पहले दिन कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे.
‘द ओडिसी’ के पहले दिन का कलेक्शन ( The Odyssey BO Day 1 Live Updates)
‘द ओडिसी’ को सिनेमाघरों में अजय देवगन की एक हफ्ते पुरानी धमाल 4 से मुकाबला करना पड़ रहा है. बावजूद इसके क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित और मैट डेमन और टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म को भारत में पहले दिन जबरदस्त रिस्पॉ़न्स मिलता हुआ दिख रहा है. फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द ओडिसी’ ने शाम 4 बजे तक 6.03 करोड़ कमा लिए हैं.
- फिल्म की ऑक्यूपेंसी 44.6% दर्ज की जा रही है.
| द ओडिसी | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे 1 | 6.03 करोड़ (शाम 4 बजे तक का कलेक्शन) | 44.6% |
| कुल कलेक्शन | 6.03 करोड़ |
नोट- फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद आएंगे.
‘द ओडिसी’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने कहा कि क्रिस्टोफर नोलन की डायरेक्ट की हुई ये फिल्म ओपनिंग डे पर 18 करोड़ रुपये से 22 करोड़ रुपये (नेट) की ओपनिंग कर सकती है. अगर मौजूदा रफ़्तार बनी रहती है, तो फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 65 करोड़ रुपये से 75 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है.
‘द ओडिसी’ के बारे में
होमर की टाइमलेस ग्रीक एपिक पर बेस्ड ‘द ओडिसी’ में मैट डेमन ने इथाका के राजा ओडिसियस की भूमिका निभाई है. ट्रोजन वॉर के बाद घर लौटने की उनकी दस साल लंबी जर्नी में उन्हें कई पौराणिक जीव, खतरनाक दुश्मन और असाधारण चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. फिल्म की स्टार कास्ट में टॉम हॉलैंड ने टेलीमैकस का किरदार निभाया है, और उनके साथ ऐनी हैथवे, जेंडया, लुपिता न्योंगो, रॉबर्ट पैटिनसन, चार्लीज थेरॉन और जॉन बर्नथल भी अहम भूमिकाओं में हैं.

