Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो दो महाद्वीपों में फैले हुए हैं,नाम जानते हैं आप!
    • यंगेस्ट कलेक्टर:IAS गंगा सिंह राजपुरोहित,नर्मदा DM बन रचा इतिहास…
    • छात्र द्वारा 18 सहपाठियों को दांत से काटने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने  किया बड़ा खुलासा,छात्र नहीं था रेबीज संक्रमित…
    • पीएम मोदी ने आप पर बोला हमला, कहा- पंजाब कांग्रेस में भी नहीं खत्म हो रही कुर्सी की लड़ाई
    • “निर्माण कार्यो की प्रगति व सुचारू कियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल के अध्यक्ष एवं आयुक्त ने निर्माण ठेकेदारों के साथ की बैठक”
    • तुलसी तोड़ते वक्त कुएं में गिरा फोन, निकालने उतरे युवा कथावाचक की मौत
    • 4 दिन ड्रेन में छुपा बैठा था 6 फुट का मगरमच्छ, आधे घंटे में वन्यजीव विभाग और गोताखोरों की टीम ने दबोचा, था भय का माहौल
    • मंत्री ने महात्मा गांधी सेवा चिकित्सालय रामपुर पहुंचकर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»तुलसी तोड़ते वक्त कुएं में गिरा फोन, निकालने उतरे युवा कथावाचक की मौत
    मुख्य समाचार

    तुलसी तोड़ते वक्त कुएं में गिरा फोन, निकालने उतरे युवा कथावाचक की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरैना: एमपी के मुरैना जिले में सूखे कुएं में गिरे मोबाइल को निकालने के प्रयास में 26 वर्षीय कथावाचक शिवकुमार उपाध्याय की जहरीली गैस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। उन्हें बचाने उतरा दोस्त भी जहरीली गैस के कारण कुएं में ही बेहोश हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे बाहर निकाला। वहीं, सूचना के एक घंटे बाद बिना किसी आधुनिक उपकरणों के पहुंची एसडीईआरएफ की टीम पर परिजनों ने भारी लापरवाही के आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

    प्रशासनिक अधिकारियों के दखल और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही शव का पोस्टमार्टम हो सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    कुएं में गिरा मोबाइल, निकालने उतरे तो छूट गई रस्सी

    श्यामपुर खुर्द निवासी और वर्तमान में रामनगर में रह रहे शिवकुमार उपाध्याय कथावाचक थे। वे रोज सुबह रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित खाकी की धर्मशाला परिसर में बने मंदिर में पूजा करने जाते थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जब वे मंदिर के कुएं की मुंडेर पर लगी तुलसी के पत्ते तोड़ रहे थे, तभी उनकी जेब से मोबाइल कुएं में गिर गया।

    सालों से बंद और पटियों से ढके इस कुएं से मोबाइल निकालने के लिए शिवकुमार ने रस्सी का इंतजाम किया और अपने दोस्त देवेश शर्मा सहित कुछ स्थानीय लोगों को मदद के लिए बुला लिया। दोस्तों के मना करने के बावजूद शिवकुमार रस्सी पकड़कर कुएं में उतरे, लेकिन करीब 15-20 फीट नीचे पहुंचते ही जहरीली गैस के कारण उनका दम घुटने लगा। उनके हाथ से रस्सी छूट गई और वे सीधे कुएं के तल में जा गिरे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    4 दिन ड्रेन में छुपा बैठा था 6 फुट का मगरमच्छ, आधे घंटे में वन्यजीव विभाग और गोताखोरों की टीम ने दबोचा, था भय का माहौल

    July 17, 2026

    मंत्री ने महात्मा गांधी सेवा चिकित्सालय रामपुर पहुंचकर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

    July 17, 2026

    वाराणसी में GST डिप्टी कमिश्नर को 50000 की रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार, ट्रैप में फंसीं तो की हाथापाई

    July 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.