Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»यंगेस्ट कलेक्टर:IAS गंगा सिंह राजपुरोहित,नर्मदा DM बन रचा इतिहास…
    जॉब-एजुकेशन

    यंगेस्ट कलेक्टर:IAS गंगा सिंह राजपुरोहित,नर्मदा DM बन रचा इतिहास…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर राजस्‍थान के बालोतरा ज‍िले के एक छोटे से गांव की गलियों से निकलकर एक लड़का जब अपनी मेहनत के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी पास करता है, तो इतिहास बनना तय होता है. कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है 2017 बैच के IAS अधिकारी गंगा सिंह राजपुरोहित ने. मात्र 23 साल की उम्र में हिंदी माध्यम से UPSC क्रैक करने वाले गंगा सिंह ने गुजरात के नर्मदा जिले के जिला कलेक्टर का पदभार संभालते ही नया कीर्तिमान रच दिया. वे वर्तमान में गुजरात के सबसे युवा DM हैं.

    गुजरात में साल 2017 का बैच सबसे युवा

    बता दें क‍ि गुजरात कैडर में वर्तमान में 2017 बैच के 9 आईएएस अधिकारी कार्यरत हैं. इनमें से 7 बैचमेट विभिन्न जिलों में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि शेष दो अन्य पदों पर कार्यरत हैं. वर्ष 2017 बैच गुजरात में वर्तमान में कार्यरत्त सबसे युवा कलेक्टर्स का बैच है, और इनमें सबसे कम 32 वर्ष की उम्र गंगा सिंह राजपुरोह‍ित की ही है. 

    बालोतरा के डंडाली गांव में जन्‍मे गंगा स‍िंह राजपुरोह‍ित 

    गुजरात के सबसे युवा जिला कलेक्टर IAS गंगा सिंह राजपुरोहित NDTV से बातचीत में  बताते हैं कि वे राजस्थान के सीमावर्ती इलाके से आते हैं. भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे नए जिले बालोतरा की सिणधरी तहसील के डंडाली गांव में 5 मई 1994 को उनका जन्म हुआ था. करीब 2000 की आबादी वाला गांव डंडाली ज‍िला मुख्‍यालय बालोतरा से लगभग 45 क‍िलोमीटर दूर है. गंगा स‍िंंह राजपुरोह‍ित ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2016 में ऑल इंडिया स्तर पर 33वीं रैंक हासिल की थी. यह संघ लोक सेवा आयोग में उनका दूसरा प्रयास था. 

    23 की उम्र में हिंदी माध्यम से सफलता

    गंगा सिंह राजपुरोहित ने बताया कि उन्होंने महज 23 साल की उम्र में ही हिंदी माध्यम से UPSC की परीक्षा पास कर ली थी. इस परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय भी हिंदी साहित्य ही था, जबकि उनके पास B.Sc. की डिग्री है. गंगा सिंह की शुरुआती शिक्षा उनके पैतृक गांव डंडाली के सरकारी स्कूल में हुई. उन्होंने 10वीं कक्षा में 76% अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया. इसके बाद 12वीं की पढ़ाई जालोर से पूरी की, जहाँ 83% अंकों के साथ वे स्कूल टॉपर रहे और पूरे जिले में छठा स्थान हासिल किया.

    B.Sc. के दौरान दादा जी से मिली प्रेरणा

    कॉलेज की पढ़ाई के लिए गंगा सिंह जोधपुर आ गए और जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से वर्ष 2014 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 76% अंकों से B.Sc. पूरा किया. कॉलेज के दिनों में उनके माता-पिता और विशेष रूप से उनके दादा जी ने उन्हें सिविल सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया. स्नातक के अंतिम वर्ष में ही उन्होंने NCERT की किताबों और सिविल सेवा पत्रिकाओं से बुनियादी तैयारी शुरू कर दी थी.

    इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से ‘हिंदी साहित्य’ में MA किया. UPSC में वैकल्पिक विषय के रूप में ‘हिंदी साहित्य’ चुनकर उन्होंने मुख्य परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया. गंगा सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा 2016 में कुल 1061 अंक प्राप्त किए. मुख्य परीक्षा के लिखित भाग में उन्हें 889 अंक और साक्षात्कार में 172 अंक मिले. इसमें निबंध के पेपर में 157 अंक तथा हिंदी साहित्य के दो प्रश्नपत्रों में क्रमशः 156 और 159 अंक शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार

    September 17, 2026

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

    September 5, 2026

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

    September 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.