Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण
    • साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई
    • लंबी मूंछों’ वाले  ‘बोरर कीड़े’ कर रहे पेड़ों को खोखला, इन्‍हें पकड़कर ग्रामीणों ने कमाए 20 लाख,कीड़ों की माला बनाकर वन विभाग को सौंप रहे ग्रामीण…
    • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
    • सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सफलता की कहानी-किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
    • Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»तीसरी शादी करने पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने में आमिर खान ?, लव जिहाद को लेकर दी धमकी
    मनोरंजन

    तीसरी शादी करने पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने में आमिर खान ?, लव जिहाद को लेकर दी धमकी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली और डराने वाली खबर सामने आ रही है। सुपरस्टार सलमान खान को लंबे समय से निशाना बनाने के बाद, अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के निशाने पर बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान (Aamir Khan) आ गए हैं। सोशल मीडिया पर बिश्नोई गैंग के कथित सदस्यों- आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई की तरफ से एक पोस्ट और ऑडियो जारी कर आमिर खान को सीधे तौर पर धमकी दी गई है। हालांकि, हमारा न्यूज पोर्टल इस वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

    आमिर खान को मिली धमकी

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से शेयर की गई इस कथित पोस्ट में बेहद कड़े और डराने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। पोस्ट में लिखा है। इसमें लिखा गया है, “जय श्री राम, जय सीता राम। मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप)। ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा। ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है। हमारा, हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे।”

    आमिर खान की धमकी पर मुंबई पुलिस का बयान

    वहीं, मुंबई पुलिस का भी इस मामले पर बयान सामने आ गया है। उनका कहना है कि उन्हें एक्टर आमिर खान या उनकी टीम से कथित धमकी के बारे में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस को मीडिया रिपोर्ट से इस कथित धमकी के बारे में पता चला और वह फेसबुक पोस्ट की जांच कर रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी इस बात की जांच शुरू कर दी है कि क्या यह धमकी आमिर खान या उनकी टीम को भेजी गई थी। औपचारिक शिकायत मिलने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

    बता दें, जब से आमिर खान ने गौरी स्प्रैट (Gauri Spraat) के साथ तीसरी शादी करके अपना घर बसाया है, तभी से वह लगातार विवादों और मुश्किलों में घिरे हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक उनकी इस शादी का जमकर विरोध किया जा रहा है। अब इस धमकी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है और आमिर खान के फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सुरक्षा एजेंसियां जल्द ही इस धमकी भरे संदेश की जांच शुरू कर सकती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘धमाल 4’ के आगे बंपर ओपनिंग करेगी ‘द ओडिसी’

    July 17, 2026

    कौन है TV होस्ट शेफाली बग्गा? ED ने जिनसे की लंबी पूछताछ, 6000 करोड़ घोटाले में आया नाम

    July 17, 2026

    अब सामने आया सच, Aamirकी शादी में क्यों नहीं आईं EX-पत्नियां खुद दोस्त ने बताई सच्चाई

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.