Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण
    • साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई
    • लंबी मूंछों’ वाले  ‘बोरर कीड़े’ कर रहे पेड़ों को खोखला, इन्‍हें पकड़कर ग्रामीणों ने कमाए 20 लाख,कीड़ों की माला बनाकर वन विभाग को सौंप रहे ग्रामीण…
    • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
    • सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सफलता की कहानी-किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
    • Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»लॉर्ड्स में 22 साल के वनडे सूखे को खत्म करने उतरेगी भारतीय टीम
    खेल

    लॉर्ड्स में 22 साल के वनडे सूखे को खत्म करने उतरेगी भारतीय टीम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। भारतीय टीम रविवार को ‘होम ऑफ क्रिकेट’ (लॉर्ड्स) के मैदान पर होने वाले निर्णायक तीसरे अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच को जीतकर 22 साल के सूखे को खत्म करने और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज विजय के इरादे से उतरेगी। कार्डिफ में इंग्लैंड की जबरदस्त वापसी के बाद तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। अब यह निर्णायक मुकाबला इतिहास, व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता और बड़े दांव-पेच से भरा होने वाला है। पलटकर देखा जाये तो लॉर्ड्स ने भारत को कुछ सबसे यादगार पल दिये है जैसे 1983 में कपिल देव का वर्ल्ड कप उठाना हो या 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद सौरव गांगुली का शर्ट लहराकर जश्न मनाना। फिर भी, उन यादों के बावजूद, भारत ने 2004 के बाद से इस मैदान पर कोई वनडे मैच नहीं जीता है। इसलिए रविवार को यहां होने वाले मुकाबले का महत्व और बढ़ जाता है।

    भारत को उम्मीद होगी कि उनके बड़े खिलाड़ी अहम मौक़े पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रोहित शर्मा के लिए यह सीरीज अब तक कुछ खास नहीं रही है, लेकिन दबाव वाली स्थितियों में शानदार पारियां खेलने के मामले में बहुत कम खिलाड़ियों की प्रतिष्ठा उनके जैसी है। अगर यह सलामी बल्लेबाज फॉर्म में वापसी करता है, तो यह निर्णायक साबित हो सकता है क्योंकि भारत फिर से बढ़त बनाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, विराट कोहली की बात की जाये तो वह कार्डिफ में शानदार अर्धशतक के साथ अपनी लय में लौटते दिखे। अगर वह एक और बार 50 से अधिक रन बनाते हैं, तो वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक बार 50 से ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी के तौर पर रोहित की बराबरी कर लेंगे और साथ ही इंग्लिश जमीन पर अपने शानदार रिकॉर्ड को और बेहतर बनाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान, India के लिए खेलते रहेंगे Rohit Sharma, रिटायरमेंट की खबरों को बताया अफवाह

    July 18, 2026

    क्या Rohit Sharma लॉर्ड्स में टीम इंडिया के लिए आखिरी बार खेलेंगे ? जानें सेलेक्टर्स ने उनसे क्या कहा

    July 17, 2026

    FIFA World Cup: फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.