Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्य सचिव श्री विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक,योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की…
    • 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
    • आषाढ़ पूर्णिमा पर लक्ष्मी कृपा से दिन होगा शुभ, इन 5 राशिवालों के धन-संपत्ति में होगी वृद्धि! , करें इन चीजों का दान
    • ठेकेदार की बिगड़ी नीयत; सोने-चांदी के सिक्के से भरे 15 कलश गायब,हवेली की खुदाई में मिला खजाना…
    • बिलासपुर:किन्नर की गला दबाकर हत्या, सड़क किनारे फेंकी लाश, इलाके में फैली सनसनी…
    • बिना स्क्रीन वाला Google Fitbit Air जल्द होगा लॉन्च, 7 दिन की बैटरी, AI हेल्थ कोच बनेगा खासियत
    • 21 महीने का होगा नासिक कुंभ मेला, कहलाएगा सिंहस्थ कुंभ
    • नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना,कोसापालन ने बदली वनांचल के ग्रामीणों की तकदीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»राम कपूर की हरकत पर भड़कीं श्रेया कालरा, बार-बार किश करने पर बोली अगली बार किया तो मुँह……
    मनोरंजन

    राम कपूर की हरकत पर भड़कीं श्रेया कालरा, बार-बार किश करने पर बोली अगली बार किया तो मुँह……

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉकअप’ सीजन 2 में आए दिन नए-नए ट्विस्ट और शॉकिंग खुलासे देखने को मिल रहे हैं। अब शो के हालिया एपिसोड में श्रेया कालरा और राम कपूर के बीच एक बार फिर थोड़ी सी बहस देखने को मिली। दरअसल सभी इनमेट्स को मिलकर ये फैसला लेना था कि कौन-सा वो एक लीडर हो सकता है जो लीडर बनने के लायक है। इस पर राम कपूर ने श्रेया के लिए हाथ नहीं उठाया जबकि उन्हें लगा कि क्योंकि पिछले पूरे हफ्ते राम कपूर को सेव किया है। हालांकि जब राम ने ऐसा नहीं किया तब श्रेया ने उनसे सवाल किया।

    श्रेया ने राम कपूर की हरकत पर उठाया सवाल

    श्रेया कालरा ने इसके बाद साथी कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे से बात करते हुए कहा कि उन्हें राम कपूर का बार-बार किस करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि खुले तौर पर राम कपूर के बर्ताव पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें बार-बार किस किया जाना बिल्कुल पसंद नहीं आया और वो इसे अपनी निजी सीमाओं का उल्लंघन मानती हैं। इतना ही नहीं, श्रेया ने तो ये तक कह दिया कि अगर अगली बार राम ऐसा करेंगे तो वो उनका मुंह ही पकड़कर दबा देंगी। श्रेया ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसे तो मेरा बाप नहीं चूमता मुझे।

    टास्क के बाद बदली दोनों की इक्वेशन

    कुछ दिन पहले शो में एक अहम टास्क के दौरान श्रेया कालरा ने राम कपूर का पूरा साथ दिया था। वह कंट्रोलर की भूमिका में थीं और उन्होंने अपने प्रदर्शन से राम कपूर को एलिमिनेशन के खतरे से बाहर निकालने में मदद की। टास्क जीतने के बाद राम कपूर खुशी से इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने श्रेया के गाल और माथे पर कई बार किस कर दिया। उस समय श्रेया ने सार्वजनिक रूप से कोई आपत्ति नहीं जताई थी। हालांकि बाद के एपिसोड में तस्वीर बदलती नजर आई। श्रेया ने शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें राम कपूर का यह व्यवहार असहज लगा और उन्हें लगा कि व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

    सोशल मीडिया पर बंटे दर्शकों के मत

    जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने श्रेया कालरा का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की निजी सहमति और व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे सामने वाला कितना भी वरिष्ठ कलाकार क्यों न हो। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि राम कपूर की मंशा गलत नहीं रही होगी और उन्होंने खुशी में ऐसा किया होगा। हालांकि ऐसे दर्शकों ने भी माना कि सार्वजनिक मंच पर किसी भी तरह का शारीरिक व्यवहार करने से पहले सामने वाले की सहजता का ध्यान रखना जरूरी है।

    पहले भी चर्चा में आ चुका है राम कपूर का अंदाज

    यह पहला मौका नहीं है जब राम कपूर का किसी को किस करना चर्चा का विषय बना हो। शो के प्रीमियर एपिसोड के दौरान उन्होंने निर्माता एकता कपूर का भी मंच पर अभिवादन करते हुए किस किया था। उस समय भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। कुछ लोगों ने इसे दोस्ताना बर्ताव बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे अनावश्यक कहा था। अब श्रेया कालरा के बयान के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले एपिसोड में राम कपूर इस विवाद पर अपनी सफाई देते हैं या नहीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘रामायण’  के स्पेशल इवेंट में  पहुंचे  कुमार विश्वास-बाबा रामदेव ने मंच पर लगाए चार चांद, रणबीर कपूर ने लिया आशीर्वाद, पहली बार साथ दिखे ‘राम’-‘सीता’

    July 20, 2026

    Katrina Kaif ने बेटे विहान संग शेयर की पहली झलक

    July 20, 2026

    तीसरी शादी करने पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने में आमिर खान ?, लव जिहाद को लेकर दी धमकी

    July 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.