Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ -जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग
    • आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर’ की सुविधा
    • श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा
    • सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को नई गति दे रही सरकार की नीतियां और उद्योग का सहयोग : संदीप कुमार सेन
    • मुनिराज के ओजस्वी वचनों ने किया मुग्ध अष्टान्हिका महापर्व: देव-शास्त्र-गुरु की आराधना से गूंजा बड़ा मंदिर…
    • बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा:ओवरस्पीड के कारण पलटा 19 लोगों से भरा ट्रैक्टर, दो की मौत, 5 की हालत गंभीर…
    • विधायक भावना बोहरा ने इन्दौरी क्षेत्र में 1.07 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»आषाढ़ पूर्णिमा पर लक्ष्मी कृपा से दिन होगा शुभ, इन 5 राशिवालों के धन-संपत्ति में होगी वृद्धि! , करें इन चीजों का दान
    धर्म आस्था

    आषाढ़ पूर्णिमा पर लक्ष्मी कृपा से दिन होगा शुभ, इन 5 राशिवालों के धन-संपत्ति में होगी वृद्धि! , करें इन चीजों का दान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ashadha Purnima 2026 Lucky Zodiac Signs: आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई दिन बुधवार को है. आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा भी कहते हैं क्योंकि इस ​दिन वेद व्यास जी का जन्म हुआ था. पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि 28 जुलाई को 6:18 पीएम से शुरू होगी और 29 जुलाई को रात 8:05 बजे तक रहेगी. आषाढ़ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेगा. इस दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और संपत्ति में वृद्धि होगी. य​ह दिन 5 राशिवालों के लिए शुभ है. इन लोगों को अचानक धन लाभ होगा, प्रॉपर्टी में निवेश के मौके मिलेंगे और ये करियर में उन्नति कर सकते हैं. आषाढ़ पूर्णिमा पर आप कुछ विशेष चीजों का दान करके और लाभ पा सकते हैं.

    आषाढ़ पूर्णिमा की भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?

    मेष: आषाढ़ पूर्णिमा के दिन मेष वालों के उत्साह और पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी. करियर में आपके काम की प्रशंसा होगी और लोग आपकी मदद करेंगे. लक्ष्मी कृपा से आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा. धन संकट की समस्या का हल मिलने की उम्मीद है. इस दिन आपको निवेश के लिए अच्छा मौका मिल सकता है. लेकिन सोच समझकर निवेश करें. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा.

    मिथुन: आषाढ़ पूर्णिमा का दिन मिथुन राशिवालों के लिए शुभ रहेगा. इस दिन आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और बातचीत से आप बॉस को प्रभावित कर सकते हैं. कोई नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन रहेगा. माता लक्ष्मी की कृपा से आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. इस दिन आप बिजनेस यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए फलदायी रहेगी. दोस्तों के साथ मौजमस्ती करेंगे.

    सिंह: आषाढ़ पूर्णिमा का दिन सिंह राशिवालों के लिए भी अच्छा रहेगा. आपका मनोबल मजबूत होगा और बिगड़े हुए काम बनेंगे. बिजनेस में पार्टनरशिप से आपको धन लाभ होगा, वहीं आपकी वित्तीय स्थिति पहले से अधिक बेहतर होने की उम्मीद है. लव लाइफ के लिए समय ठीक है. आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है.

    तुला: आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर तुला वालों का दिन शुभ फलदायी रहेगा. आपके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी की संभावना है. इस दिन आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं. यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. आमदनी के नए स्रोत बनाने में सफल हो सकते हैं. इस दिन आप लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. यह आपके रिश्ते को मधुर और मजबूत करेगा.

    मीन: आषाढ़ पूर्णिमा का दिन मीन वालों के लिए अनुकूल रहेगा. बिजेनस की योजनाएं या धन कमाने का प्लान सही दिशा में आगे बढ़ेगा. इससे आपको धन लाभ की उम्मीद है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का पुरस्कार मिलेगा. मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोग मेहनत करें, समय अनुकूल है, लाभ होगा. आपके विरोधी परास्त होंगे.

    आषाढ़ पूर्णिमा का दान

    आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सुबह में स्नान करके दैनिक पूजा पाठ कर लें. उसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार दान करें. आषाढ़ पूर्णिमा के दिन चावल, शक्कर, दूध, सफेद वस्त्र, चांदी, मोती आदि का दान करें. इससे आपके सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    21 महीने का होगा नासिक कुंभ मेला, कहलाएगा सिंहस्थ कुंभ

    July 21, 2026

    माउंट आबू का अनोखा मंदिर, जहां आमने-सामने विराजते हैं दो शिवलिंग, अनोखी मान्यताएं

    July 20, 2026

    देवताओं के घर को मिलेगा दुनिया की धरोहर का दर्जा? UNESCO की लिस्ट में शामिल होने की राह पर Mount Olympus

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.