Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
    • Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…
    • शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…
    • बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…
    • रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
    • भारत का पहला मेडल पक्का, बॉक्सर लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचीं
    • CJP प्रोटेस्ट के बीच निर्मला सीतारमण का बयान, कहा- “दोषियों को पहले ही कर लिया है गिरफ्तार, अब जल्द सजा दिलाई जाएगी”
    • ‘हर छात्र आंदोलन लोकतंत्र के लिए नहीं’, तसलीमा नसरीन की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…
    जॉब-एजुकेशन

    Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राज्य में संचालित शिक्षा महाविद्यालयों में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह यानी 2 से 8 तारीख के बीच से शुरू हो जाएगी। प्रवेश काउंसिलिंग को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इस बार काउंसिलिंग पहले शुरू हो जाएगी। पिछले साल शिक्षा महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 15 अगस्त के बाद शुुरू हुई थी।

    सीटों में कोई बदलाव नहीं

    जानकारों के अनुसार, सीटों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। चार वर्षीय बीएड कोर्स, बीएड और डीएलएड की कुल 21 हजार 455 सीटों में ही प्रवेश होंगे। लेकिन एजेंसी में बदलाव किया गया है। पिछले साल तक काउंसिलिंग के लिए एजेंसी चिप्स थी तो इस साल एनआईसी को जिम्मेदारी दी गई है। काउंसिलिंग को लेकर एससीईआरटी की ओर से अभी कोई भी सूचना जारी नहीं की गई है। जल्द ही काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।

    दो राउंड की काउंसिलिंग

    जानकारी के अनुसार, इस सत्र में चार वर्षीय बीएड कोर्स, बीएड और डीएलएड प्रवेश के लिए दो राउंड की काउंसिलिंग होगी। हर राउंड में प्रवेश के लिए तीन सूचियां जारी की जाएगी और विद्यार्थियों को प्रवेश का समय दिया जाएगा। यानी दो राउंड में 6 सूचियां जारी की जाएगी। यदि सीटें रिक्त रह गई तो अलग से आदेश जारी किया जाएगा। पिछले साल तीन राउंड में काउंसिलिंग हुई थी जिसमें 13 से ज्यादा सूची जारी की गई थी।

    कॉलेज कम हुए पर सीटों में बदलाव नहीं

    जानकारी के अनुसार, राज्य में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के तीन कॉलेज कम हो गए है। लेकिन सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। क्योंकि तीन नए कॉलेज चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए जुुड़ गए है। इन कॉलेजों में उतनी ही सीटें है जितनी पहले के कॉलेज में थे, जिसके चलते सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पूरे 250 सीटों में ही प्रवेश दिए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

    July 23, 2026

    शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…

    July 23, 2026

    बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.