Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
    • कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…
    • Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…
    • तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद मौन आंदोलन में शामिल अन्ना हजारे फफक-फफक कर रोए
    • अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल
    • शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…
    • बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…
    • रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…
    मुख्य समाचार

    कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के बीच एक नया विवाद सामने आया है। सीजेपी के संसद मार्च में प्रदर्शनकारियो की पुलिस और RAF से संघर्ष हुआ था। इसमें RAF की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत के हाथ में चोट लगने की बात सामने आई थी। उन्होंने मीडिया को इंटरव्यू भी दिए थे, लेकिन खुद इंस्टग्राम पर सीजेपी प्रोटेस्ट की आलोचना और कमेंट को लेकर विवादों में आ गई हैं। उनकी एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद CJP ने उन पर प्रदर्शनकारियों का अपमान करने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे पर टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी उन्हें घेर लिया है। सोनिया सहरावत हरियाणा के बहादुरगढ़ की रहने वाली हैं।

    बच्चों को कॉकरोच कह रहीं: महुआ

    इस पोस्ट की आलोचना टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी की है। उन्होंने एक्स पर स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए करते हुए लिखा है कि RAF असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत की इंस्टा पोस्ट हमारे बच्चों (प्रदर्शनकारियों) को कॉकरोच कह रही है। आइए पता करें कि वह कौन हैं, कहां रहती हैं और उनका रिकॉर्ड क्या है? आइए ऐसे हर कट्टरपंथी का नाम उजागर करें, उन्हें शर्मिंदा करें और कानून के दायरे में लाएं। दरअसल जो स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। उसमें लिखा था कि आंदोलन करने वालों को चिढ़ाते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है ‘काकरोच, जो अपनी हालत सुधार नहीं सकते हैं चले हैं देश की हालत सुधारने’। सोनिया सहरावत की 3star_sonia नाम से इंस्टग्राम प्रोफाइल है, हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने स्टोरी को हटा दिया था।

    दिपके-सहरावत में हुई थी बातचीत

    20 जुलाई को सीजेपी ने ‘संसद चलो’ मार्च निकाला था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मौके पर मौजूद RAF अधिकारी सोनिया सहरावत से सीधे सवाल किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा बलों ने महिला प्रदर्शनकारियों के साथ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया। सोनिया सहरावत ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनके जवानों ने किसी प्रदर्शनकारी के साथ मारपीट नहीं की और महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता थी।

    कौन हैं सोनिया सहरावत ?

    सोनिया सहरावत सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट हैं। वह रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) में तैनात हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी पॉपुलारिटी है। इस विवाद में फंसने के बाद लोगों ने उनके बारे में जानकारी निकाली है। इसके मुताबिक इंस्टाग्राम पर उनके 6.21 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके अकाउंट पर फिटनेस, डांस, ट्रेंडिंग रील्स, निजी जीवन और वर्दी में ड्यूटी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें पोस्ट होती रहती हैं। इस पूरे विवाद पर हालांकि अभी सीआरपीएफ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। साेनिया सहरावत वह हरियाणा के बहादुरगढ़ की रहने वाली हैं।उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। उन्होंने यूपीएससी की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा पास करके वर्दीधारी करियर चुना और 2023 से बल में कार्यरत हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद मौन आंदोलन में शामिल अन्ना हजारे फफक-फफक कर रोए

    July 23, 2026

    अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल

    July 23, 2026

    लव मैरिज करवाने वाली लड़की की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.