Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
    • कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…
    • Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…
    • तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद मौन आंदोलन में शामिल अन्ना हजारे फफक-फफक कर रोए
    • अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल
    • शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…
    • बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…
    • रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल
    मुख्य समाचार

    अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार: झारखंड में लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर गांव के समीप बुधवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने देखते ही देखते खुशियों को मातम में बदल दिया। नगर मंदिर के समीप आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। 

    हादसा इतना भयावह था कि घर के बाहर मौजूद राखी देवी (पति- प्रमोद गिरी) और स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार (पिता- बद्री) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चंद सेकंड में पूरा इलाका चीख-पुकार और अफरा-तफरी से गूंज उठा। जिसने भी यह द्दश्य देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। हादसे में ललिता देवी, रेनू देवी, खुशबू, सूरज, सरिता समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीण बिना समय गंवाए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने राखी देवी और चालक अरविंद कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। 

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो नगर से चंदवा की ओर आ रही थी। दामोदर गांव के समीप अचानक चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सीधे घर में जा घुसी। घर के बाहर खड़े लोगों को संभलने तक का अवसर नहीं मिला। कुछ ही क्षण पहले जहां सामान्य चहल-पहल थी, वहां अगले पल चीखों और करुण क्रंदन का मंजर दिखाई देने लगा। दुर्घटना के बाद सीएचसी चंदवा में एंबुलेंस की कमी भी सामने आई। गंभीर घायलों को रांची भेजने में काफी परेशानी हुई। सूचना मिलते ही बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा, उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। दो मौतों की खबर मिलते ही अस्पताल में स्वजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

    अपनों को खोने का दर्द ऐसा था कि किसी की आंखें सूख नहीं रही थीं। महिलाओं की चीत्कार और स्वजनों का करुण विलाप सुनकर वहां मौजूद लोगों का कलेजा भी दहल उठा। कई लोग मृतकों को अंतिम बार देखने की जिद करते रहे, जिससे माहौल बेहद भावुक हो गया। अस्पताल में बढ़ती भीड़ और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सीमित संख्या में ही लोगों को भीतर जाने की अनुमति दी गई। उधर, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…

    July 23, 2026

    तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद मौन आंदोलन में शामिल अन्ना हजारे फफक-फफक कर रोए

    July 23, 2026

    लव मैरिज करवाने वाली लड़की की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.