Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल श्री डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट
    • L&T हेवी इंजीनियरिंग ब्रांच को एशिया, अफ्रीका और अमेरिका से मिला 5000 करोड़ का ऑर्डर, बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रिएक्टर
    • फल हमारे शरीर के लिये बहुत हैं फायदेमंद. जानिये इनको खाने का सही समय और तरीका
    • देवशयनी एकादशी पर ऐसे करें लड्डू गोपाल का पूजन और शयन, संपूर्ण विधि
    • कौन हैं IPS अंजलि विश्वकर्मा? यूपी कैडर छोड़कर छत्तीसगढ़ क्यों जा रहीं? बहुत रोचक है लव स्टोरी…
    • एशियन गेम्स 2026 : भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधे नाकआउट में एंट्री
    • सुरक्षा से खिलवाड़ और…
    • ट्रंप ने 60 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 12.5% तक वसूलेगा टैक्स; भारत को थोड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»दुर्ग जिले के पंचशील नगर में एक अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प मिला…
    छत्तीसगढ़

    दुर्ग जिले के पंचशील नगर में एक अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प मिला…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई। दुर्ग वनमण्डल के अंतर्गत दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में 21 जुलाई को एक घर में सफेद रंग का सांप दिखाई देने की सूचना वन विभाग को मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर विजय शर्मा मौके पर पहुंचे तथा पूरी सावधानी के साथ सर्प का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। प्रारंभिक जांच में ही यह स्पष्ट हो गया कि यह सामान्य सांप नहीं, बल्कि अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प है।

    विशेषज्ञों ने दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत होने की पुष्टि की

    रेस्क्यू के बाद सर्प का विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत परीक्षण किया गया। जांच में पुष्टि हुई कि यह वास्तव में श्वेतवर्णी करैत है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में रंगद्रव्य (मेलानिन) की कमी के कारण उत्पन्न होने वाली इस दुर्लभ आनुवंशिक अवस्था को ल्यूसिज्म कहा जाता है। इस स्थिति में सर्प का सामान्य काला-पीला रंग दिखाई नहीं देता और उसका शरीर सफेद या हल्के रंग का नजर आता है। यह अवस्था पूर्ण अल्बिनिज्म से अलग मानी जाती है।

    दक्षिण एशिया में बेहद सीमित हैं ऐसे मामले

    वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि प्राकृतिक रूप से श्वेतवर्णी करैत का मिलना अत्यंत दुर्लभ घटना है। दक्षिण एशिया में ऐसे सर्पों के मिलने के मामले बेहद सीमित संख्या में दर्ज किए गए हैं। भारत में अब तक महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ स्थानों के अलावा नेपाल से ही इस प्रकार के दुर्लभ करैत के अभिलेख सामने आए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इस सर्प का मिलना प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक विरासत के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह खोज क्षेत्र के प्राकृतिक आवासों की समृद्धि और वन्यजीव संरक्षण के सकारात्मक संकेत भी देती है।

    23 जुलाई को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया

    विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद दुर्ग वनमण्डलाधिकारी दिपेश कपिल के निर्देशानुसार 23 जुलाई 2026 को इस दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत को उसके प्राकृतिक पर्यावास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। यह कार्रवाई दुर्ग रेंज के आर.ए. प्रमोद यादव, सर्प मित्र विजय शर्मा और सर्प विशेषज्ञ अविनाश मौर्या की मौजूदगी में राजनांदगांव वनमण्डल के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक आरएफ 549 मनगटा में पूरी सावधानी के साथ की गई।

    वन विभाग ने नागरिकों से की अपील

    वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई दें तो उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यूअर को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल श्री डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

    July 24, 2026

    कौन हैं IPS अंजलि विश्वकर्मा? यूपी कैडर छोड़कर छत्तीसगढ़ क्यों जा रहीं? बहुत रोचक है लव स्टोरी…

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़ : 32 बांधों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मिलेगी 2,000 मेगावाट बिजली…

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.