Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल श्री डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट
    • L&T हेवी इंजीनियरिंग ब्रांच को एशिया, अफ्रीका और अमेरिका से मिला 5000 करोड़ का ऑर्डर, बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रिएक्टर
    • फल हमारे शरीर के लिये बहुत हैं फायदेमंद. जानिये इनको खाने का सही समय और तरीका
    • देवशयनी एकादशी पर ऐसे करें लड्डू गोपाल का पूजन और शयन, संपूर्ण विधि
    • कौन हैं IPS अंजलि विश्वकर्मा? यूपी कैडर छोड़कर छत्तीसगढ़ क्यों जा रहीं? बहुत रोचक है लव स्टोरी…
    • एशियन गेम्स 2026 : भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधे नाकआउट में एंट्री
    • सुरक्षा से खिलवाड़ और…
    • ट्रंप ने 60 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 12.5% तक वसूलेगा टैक्स; भारत को थोड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»चांदी की कीमतों में 5000 रूपए की गिरावट, सोना भी 1850 रूपए टूटी, जानिए आपके शहर के रेट
    व्यापार

    चांदी की कीमतों में 5000 रूपए की गिरावट, सोना भी 1850 रूपए टूटी, जानिए आपके शहर के रेट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सोने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Gold-Silver Rate : सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1850 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1700 रुपये की गिरावट के साथ 1,32,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1390 रुपये गिरकर 1,08,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

    बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

    शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
    चेन्नई1,44,3301,32,3001,10,450
    मुंबई1,44,3301,32,3001,08,250
    दिल्ली1,44,4801,32,4501,08,400
    कोलकाता1,44,3301,32,3001,08,250
    बेंगलुरु1,44,3301,32,3001,08,250
    हैदराबाद1,44,3301,32,3001,08,250
    केरल1,44,3301,32,3001,08,250
    पुणे1,44,3301,32,3001,08,250
    वडोदरा1,44,3801,32,3501,08,300
    अहमदाबाद1,44,3801,32,3501,08,300
    जयपुर1,44,4801,32,4501,08,400

    चांदी के भाव भी टूटे

    सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर चांदी का भाव 5000 रुपये टूटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

    क्यों आई सोने में गिरावट?

    मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ एक और बड़े सैन्य अभियान पर विचार कर रहे हैं। वहीं, अमेरिकी सेना ने गुरुवार देर रात बताया कि उसने ईरान पर लगातार 13वीं रात सैन्य कार्रवाई पूरी की है। इससे कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार चली गई हैं। इस महंगाई से निपटने के लिए यूएस फेड ब्याज दरों पर आक्रामक रुख अपना सकता है। उच्च ब्याज दरें सोने पर दबाव डालती हैं। यही कारण है कि कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही हैं।

    MCX पर भी गिरे सोने-चांदी के भाव

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर 5 अगस्त 2026 की डिलीवरी वाला सोना 0.71 फीसदी या 1021 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर 2026 की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 0.69 फीसदी या 1509 रुपये की गिरावट के साथ 2,17,866 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

    सोने का वैश्विक भाव

    सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.53 फीसदी या 21.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,028.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.55 फीसदी या 22.33 डॉलर की गिरावट के साथ 4,027.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    चांदी का वैश्विक भाव

    सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.88 फीसदी या 0.51 डॉलर की गिरावट के साथ 57.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.48 फीसदी या 0.28 डॉलर की गिरावट के साथ 57.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    L&T हेवी इंजीनियरिंग ब्रांच को एशिया, अफ्रीका और अमेरिका से मिला 5000 करोड़ का ऑर्डर, बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रिएक्टर

    July 24, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से शेयर बाजार में आज भी जारी है गिरावट, सेंसेक्स 300 पॉइंट टूटा

    July 23, 2026

    पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.