Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर:शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कोनी को मिली अत्याधुनिक ब्लड सेंटर संचालन की अनुमति…
    • बिलासपुर:तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी के घर चोरों ने बोला धावा, करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप…
    • इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका :होंडा ने एक साथ पेश किए भारत में बने 10 टू-व्हीलर…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • सूरत से महाराष्ट्र जा रही थी बस बाढ़ में फंसी, छत पर चढ़े यात्री, फिर पुलिस ने ली एंट्री, खाकी को सैल्यूट
    • दतिया उपचुनाव, सिंधिया की एंट्री, क्या दौरे से बदल जाएगा चुनाव का पूरा खेल?
    • भारी बारिश से मुंबई-राजस्थान रेल रूट बाधित: 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
    • Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»दतिया उपचुनाव, सिंधिया की एंट्री, क्या दौरे से बदल जाएगा चुनाव का पूरा खेल?
    राजनीति

    दतिया उपचुनाव, सिंधिया की एंट्री, क्या दौरे से बदल जाएगा चुनाव का पूरा खेल?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव का प्रचार अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे बड़ौनी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

    दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को सड़क मार्ग से ग्वालियर से दतिया पहुंचे। दतिया पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

    धार्मिक कार्यक्रमों के बाद सिंधिया भांडेर के पूर्व विधायक रक्षासंत राम सिरोनिया के निवास पहुंचे और उनसे शिष्टाचार भेंट की। इसके पश्चात उन्होंने भाजपा नेता सुनील तिवारी के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उपचुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा की।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बड़ौनी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

    दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा अपने वरिष्ठ नेताओं के लगातार दौरों के जरिए चुनावी माहौल को और धार देने में जुटी है। अब सभी की नजर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसभा और उनके चुनावी संदेश पर टिकी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    TMC के 20 बागी सांसदों को बड़ा झटका, लोकसभा में अलग दल की नहीं मिली पहचान

    July 21, 2026

    दतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में सिंधिया 6वें नंबर पर, कांग्रेस ने ली चुटकी

    July 13, 2026

    BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर बोले नरोत्तम- BJP में ही जन्मा हूं और BJP में ही मरूंगा

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.