Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर:शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कोनी को मिली अत्याधुनिक ब्लड सेंटर संचालन की अनुमति…
    • बिलासपुर:तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी के घर चोरों ने बोला धावा, करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप…
    • इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका :होंडा ने एक साथ पेश किए भारत में बने 10 टू-व्हीलर…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • सूरत से महाराष्ट्र जा रही थी बस बाढ़ में फंसी, छत पर चढ़े यात्री, फिर पुलिस ने ली एंट्री, खाकी को सैल्यूट
    • दतिया उपचुनाव, सिंधिया की एंट्री, क्या दौरे से बदल जाएगा चुनाव का पूरा खेल?
    • भारी बारिश से मुंबई-राजस्थान रेल रूट बाधित: 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
    • Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»भारी बारिश से मुंबई-राजस्थान रेल रूट बाधित: 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
    मुख्य समाचार

    भारी बारिश से मुंबई-राजस्थान रेल रूट बाधित: 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर: अगर आप राजस्थान से मुंबई, गुजरात या महाराष्ट्र की यात्रा करने वाले हैं या मुंबई से राजस्थान लौटने की तैयारी में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रेलवे की रफ्तार पर ऐसा ब्रेक लगाया है कि पिछले 48 घंटों में दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि 21 से अधिक ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया है। कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जा रहा है। सबसे ज्यादा असर मुंबई-राजस्थान रेल मार्ग पर पड़ा है। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रद्द होने की जानकारी पता चलती है, जिससे हजारों लोग घंटों तक प्लेटफॉर्म पर फंसे रहने को मजबूर हैं।

    पटरियों पर चढ़ा पानी, रेलवे ने रोका ट्रेन मूवमेंट

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि पश्चिम रेलवे के घोलवड़ एवं उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या-203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच जाने के कारण ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक जलमग्न होने से सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों को रद्द, आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया।

    पिछले दो दिनों में पूरी तरह कैंसिल की गई रेल सेवाएं

    23 जुलाई को रद्द की गई ट्रेनें

    • 14702 बांद्रा टर्मिनस–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
    • 04728 वलसाड–हिसार स्पेशल
    • 12996 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
    • 20483 भगत की कोठी–दादर एक्सप्रेस
    • 12479 जोधपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
    • 20943 बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी एक्सप्रेस
    • 09708 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर स्पेशल
    • 22901 बांद्रा टर्मिनस–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस
    • 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर एक्सप्रेस

    24 जुलाई को रद्द ट्रेनें

    • 09001 मुंबई सेंट्रल–भिवानी स्पेशल
    • 22931 बांद्रा टर्मिनस–जैसलमेर एक्सप्रेस
    • 20484 दादर–भगत की कोठी एक्सप्रेस
    • 12995 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर एक्सप्रेस
    • 12480 बांद्रा टर्मिनस–जोधपुर एक्सप्रेस
    • 20944 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
    • 22902 उदयपुर सिटी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
    • 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस

    अन्य तकनीकी कारणों से घोषित रद्द रेल सेवाएं

    • 14891 जोधपुर–हिसार (25 सितंबर 2026 )
    • 14892 हिसार–जोधपुर (26 सितंबर 2026)
    • 12371 हावड़ा–बीकानेर (21 सितंबर2026 )
    • 12372 बीकानेर–हावड़ा (24 सितंबर 2026)
    • 54423 नई दिल्ली–हिसार (22 जुलाई )
    • 54421 दिल्ली–रेवाड़ी (22 जुलाई )
    • 54417 दिल्ली–रेवाड़ी (22 जुलाई )
    • 54420 रेवाड़ी–दिल्ली (22 जुलाई )

    ये ट्रेनें बीच रास्ते में ही रोक दी गईं (आंशिक रद्द)

    22 जुलाई से संबंधित संचालन

    • 14701 श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस : केवल आबूरोड तक, आबूरोड–बांद्रा रद्द।
    • 12980 जयपुर–बांद्रा : वडोदरा तक, वडोदरा–बांद्रा रद्द।
    • 12990 अजमेर–दादर : अहमदाबाद तक, अहमदाबाद–दादर रद्द।
    • 04711 बीकानेर–बांद्रा : वडोदरा तक, आगे रद्द।
    • 09707 जयपुर–बांद्रा स्पेशल : वडोदरा तक।
    • 22452 चंडीगढ़–बांद्रा : अंकलेश्वर तक।
    • 14707 हनुमानगढ़–दादर : नवसारी तक।
    • 12479 जोधपुर–बांद्रा : नडियाद तक।
    • 09723 जयपुर–बांद्रा स्पेशल : वापी तक।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सूरत से महाराष्ट्र जा रही थी बस बाढ़ में फंसी, छत पर चढ़े यात्री, फिर पुलिस ने ली एंट्री, खाकी को सैल्यूट

    July 24, 2026

    पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचा हरिद्वार का शेर सिंह

    July 24, 2026

    बादल फटने से अचानक आई बाढ़, चपेट में आए कई घर

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.