Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्वेता तिवारी ने CJP पर साधा निशाना? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उठाया सवाल- ‘पंजाब में आंदोलन कब होगा’
    • BSNL का सबसे सस्ता भारत फाइबर प्लान! 700GB डेटा, Unlimited Calling…
    • सावन में वृंदावन-गोवर्धन की यात्रा क्यों मानी जाती है सबसे शुभ? जानिए धार्मिक मान्यता
    • 100 साल से पुराना है ये रेलवे स्टेशन! इस कोने में जाकर खत्म हो जाती है रेल की पटरी, कभी पाकिस्तान जाती थी ट्रेन
    • ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री साय
    • शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला : वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • पुसबाका को मिली डिजिटल कनेक्टिविटी की सौगात
    • ‘खत्म हो रही हैं अमेरिका की मिसाइलें’, रिपोर्ट में दावा ; ट्रंप ने ईरान पर हमला रोकने के लिए कहा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार में दिव्यांगों को मिल रहा सम्मान और संबल
    छत्तीसगढ़

    संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार में दिव्यांगों को मिल रहा सम्मान और संबल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आवेदन के तुरंत बाद घर पहुंची व्हीलचेयर, समाज कल्याण विभाग की त्वरित पहल से मैकिन बाई के जीवन में लौटी सहजता

    रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सम्मानजनक, सुगम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। शासन की इसी जनहितैषी सोच का एक प्रेरणादायी उदाहरण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देखने को मिला, जहां चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांग महिला को आवेदन के तुरंत बाद घर पहुंचकर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।

    ग्राम बिजरवार, दौंजरा जनपद पंचायत गौरेला निवासी दिव्यांग मैकिन बाई लंबे समय से चलने-फिरने में गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रही थीं। उन्होंने गत दिवस समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कार्यालय में तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं होने के बावजूद विभाग ने उनकी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए उन्हें अस्थायी रूप से वॉकर उपलब्ध कराया, ताकि उनकी दैनिक गतिविधियां बाधित न हों।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की जनसेवा और संवेदनशील प्रशासन की भावना के अनुरूप समाज कल्याण विभाग ने सहायक संचालक श्री नितिन कुमार के निर्देशन में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शीघ्र व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित की। विभाग की टीम स्वयं दिव्यांग हितग्राही के घर पहुंची और उन्हें व्हीलचेयर सौंपकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।

    व्हीलचेयर मिलने से मैकिन बाई को अब आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। वे अपने दैनिक कार्य पहले की तुलना में अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगी। इस त्वरित सहायता से न केवल उनकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा, बल्कि शासन के प्रति उनका विश्वास भी और मजबूत हुआ है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं और आवश्यक सुविधाओं का लाभ बिना अनावश्यक विलंब के पहुंचे। समाज कल्याण विभाग की यह त्वरित और संवेदनशील पहल इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में शासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री साय

    July 26, 2026

    शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    July 26, 2026

    पुसबाका को मिली डिजिटल कनेक्टिविटी की सौगात

    July 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.