Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»गुरु पूर्णिमा 2026 पर 56 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, तीन राजयोगों का प्रभाव
    धर्म आस्था

    गुरु पूर्णिमा 2026 पर 56 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, तीन राजयोगों का प्रभाव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देशभर में गुरु शिष्य की परंपरा का महापर्व गुरु पूर्णिमा पर्व 29 जुलाई (Guru Purnima 2026) को मनाया जाएगा। बता दें कि सनातन धर्म में आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा का पर्व गुरु पूर्णिमा के रूप में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति में यह पर्व गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन अपने गुरु के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त कर उनका पूजन किया जाता है।

    पंडित दिनेश शास्त्री ने बताया कि वैदिक पंचांग के मुताबिक आषाढ़ पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई को शाम 6.18 बजे से शुरू होगी। इसका समापन 29 जुलाई को रात 8.05 बजे होगा। उदयातिथि के आधार पर गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन सत्यनारायण व्रत और गुरु पूजन का उत्तम समय सुबह 5.41 से 9.47 बजे तक रहेगा। इस दौरान गुरु का पूजन, मंत्र जाप और कथा पाठ करना अत्यंत फलदायी साबित होगा।

    आदि गुरु भगवान शिव ने दिया ज्ञान

    पं. राकेश शास्त्री के अनुसार सनातन परंपरा में भगवान शिव को आदिगुरु माना गया है। उन्होंने सप्तऋषियों सहित अनेक ऋषि-मुनियों को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया था। गुरु पूर्णिमा का पर्व इसी गुरु परंपरा की महत्ता को दर्शाता है। इस दिन मंदिरों, आश्रमों और मठों में गुरु पूजन, व्यास पीठ पूजन, गुरु पादुका पूजन, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान करते है। उन्होंने बताया कि संत-महात्मा इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत करते हैं। चातुर्मास के दौरान संत एक स्थान पर रहकर साधना, सत्संग, प्रवचन और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।

    सूर्य और बुध की युति से बौद्धिक क्षमता और कॅरियर में तरक्की

    ज्योतिषाचार्य डॉ. उमेश अवस्थी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर इस बार ग्रहों का ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो पिछले 56 वर्षों बाद देखने को मिलेगा। इस बार गुरु पूर्णिमा पर सूर्य और बुध की युति से शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही शश राजयोग और हंस राजयोग जैसे शुभ संयोग भी प्रभावी रहेंगे। इन बड़े राजयोगों के एकसाथ 24 मिलने से बौद्धिक क्षमता, कॅरियर 14 में तरक्की और मान-सम्मान में ** वृद्धि के योग बन रहे हैं।

    सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा

    धर्मशास्त्रों में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु, महेश और साक्षात परमब्रह्म के समान माना गया है। गुरु ही अपने शिष्य को सही मार्ग दिखाकर उसके जीवन को सफल बनाता है। कहा जाता है कि मनुष्य अपने प्रयासों से कई बार वह कार्य नहीं कर पाता जो गुरु की कृपा, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संभव हो जाता है। तीनों लोकों और समस्त सृष्टि में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है, क्योंकि गुरु ही शिष्य को ज्ञान देकर सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

    September 18, 2026

    विश्वकर्मा पूजा कब है, 17 या 18 सितंबर? जानें सही तारीख, मुहूर्त, शुभ योग

    September 16, 2026

    सोमवार को गणेश चतुर्थी, गणपति को कितने दिन घर में रखना चाहिए? जानें डेढ़, 3, 5, 7 या 10 दिन की परंपरा

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.