Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»“मुझे अल्लाह ने आदेश दिया था”, पेरिस में तीन महिलाओं पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी का दावा
    अंतर्राष्ट्रीय

    “मुझे अल्लाह ने आदेश दिया था”, पेरिस में तीन महिलाओं पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी का दावा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेरिस में हाल ही में हुए एक हमले ने पूरे फ्रांस को हिला दिया है। यह घटना पेरिस के पोर्ते दे क्लिशी इलाके के पास हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने तीन महिलाओं पर अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हिम्मत दिखाते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने और एक ऑफ ड्यूटी पुलिसकर्मी ने आरोपी को पकड़ लिया था जिसके चलते कोई बड़ा हादसा होने से पहले टल गया। खबरों के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान यह दावा किया कि उसे यह अपराध करने का आदेश अल्लाह ने दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

    तीन में से एक महिला गर्भवती

    फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज के बयान के अनुसार, आरोपी दो बड़े किचन चाकू लेकर सड़क पर पहुंचा और 19, 24 और 36 साल की तीन महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में घायल महिलाओं की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों में एक महिला गर्भवती भी है। तीन में से दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए है।

    घटना का वीडियो वायरल

    इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे पहले स्नैपचैट पर इसका वीडियो सामने आया था जिसके बाद समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने भी इसकी पुष्टि की। वीडियो में लंबे काले बालों वाला एक व्यक्ति क्रीम रंग का ट्रैकसूट पहने दिखाई देता है। उसके दोनों हाथों में बड़े चाकू हैं और वह एक महिला पर हमला करने की कोशिश करता नजर आता है। वीडियो से यह साफ नहीं हो पाया कि उस समय महिला घायल हुई या नहीं। इसके बाद की क्लिप में आरोपी सड़क पर गिरा हुआ दिखाई दे रहा है और उसके पास दोनों चाकू पड़े हैं। इसी दौरान वह कहता सुनाई देता है, मुझे अल्लाह ने आदेश दिया था।

    ऑफ ड्यूटी पुलिसकर्मी ने आरोपी को लिया हिरासत में

    घटना के प्रत्यक्षदर्शी 26 वर्षीय मोहम्मद अली बुहदजार ने बताया कि जैसे ही उन्होंने आरोपी को एक महिला की पीठ में चाकू मारते देखा, उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से उसे रोकने की अपील की। एक व्यक्ति ने आरोपी की तरफ सूटकेस फेंका, जिससे उसके हाथ से दोनों चाकू गिर गए। इसके बाद कई लोगों ने मिलकर उसे जमीन पर गिराया और पकड़ लिया। इसी दौरान ऑफ ड्यूटी एक पुलिसकर्मी वहां पहुंचा और आरोपी को हिरासत में ले लिया। गृह मंत्री ने इस पुलिसकर्मी की बहादुरी की सराहना करते हुए इसे साहसिक कदम बताया।

    हमले की वजह अब भी साफ नहीं

    फ्रांस के गृह मंत्री ने कहा कि अभी तक हमले की असली वजह सामने नहीं आई है। आरोपी की पहचान की पुष्टि भी नहीं हो सकी है। गिरफ्तारी के समय उसके बयान उलझे हुए और स्पष्ट नहीं थे। इसी वजह से पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। फ्रांस के राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक अभियोजन कार्यालय (PNAT) भी इस मामले में जांच शुरू करने पर विचार कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी संभावित एंगल की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    September 18, 2026

    ‘ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों से समझौता नहीं’, अमेरिकी 100 प्रतिशत टैरिफ बिल पर भारत का जवाब

    September 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.