Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»PoK में वोटिंग दौरान पाक सेना की बर्बरता; गोलियों से भून डाले 19 लोग
    अंतर्राष्ट्रीय

    PoK में वोटिंग दौरान पाक सेना की बर्बरता; गोलियों से भून डाले 19 लोग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    International Desk: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान पाकिस्तानी सेना का क्रूर चेहरा खुलकर सामने आ गया है। चुनाव दौरान कई स्थानों से हिंसा, झड़पों और चुनावी गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। मतदान के बीच भींबर, कोटली और रावलाकोट समेत कई इलाकों में तनाव की स्थिति बनी रही, जिससे चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय संगठनों और कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव हुआ। कुछ रिपोर्टों में पाकिस्तान रेंजर्स की फायरिंग में 19 प्रदर्शनकारियों की मौत और कई लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पाकिस्तान सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से इस संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।

     भींबर जिले के एक मतदान केंद्र पर विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इस दौरान एक बैलेट बॉक्स छीनकर उसमें आग लगा दी गई, जिससे उसमें रखे मतपत्र जल गए। चुनाव अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर पुनर्मतदान पर निर्णय लिया जाएगा। कोटली जिले के नकयाल क्षेत्र में भी हिंसा हुई। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने दावा किया कि उसके कार्यकर्ता मुख्तार यूनुस की झड़प के दौरान मौत हो गई। पार्टी ने राजनीतिक विरोधियों पर आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने इन आरोपों से इनकार किया है।

    जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने आरोप लगाया कि सुरक्षा बलों ने रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई। संगठन का कहना है कि सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद निकाले जा रहे ‘मुजफ्फराबाद चलो’ मार्च को रोकने के लिए बल प्रयोग किया गया। PoK में यह चुनाव ऐसे समय हो रहा है जब पिछले दो महीनों से शासन, महंगाई, बिजली दरों और राजनीतिक अधिकारों को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी हैं। JAAC ने चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया था और आरोप लगाया कि मौजूदा माहौल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के अनुकूल नहीं है। भारत लगातार यह दोहराता रहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा क्षेत्र भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है, जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र पर उसका अवैध कब्जा है। भारत ने हाल के महीनों में PoK में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित कार्रवाई और प्रशासनिक दमन पर भी चिंता जताई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    September 18, 2026

    ‘ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों से समझौता नहीं’, अमेरिकी 100 प्रतिशत टैरिफ बिल पर भारत का जवाब

    September 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.