Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृषि महाविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
    • संसद ने वंदे मातरम बिल को मंज़ूरी दी, राज्यसभा में Anti-Paper Leak Bill पर चर्चा
    • बेटी के होने वाले दूल्हे से पिता ने मांगे 40 लाख रुपये, विरोध करने पर बेटी को चाकू मारा
    • दिखो नदी के सैलाब ने मचाई तबाही, उजड़ गया 200 परिवारों का गांव
    • मिड डे मील में बच्चों को मिलेगा अंडा, CM शुभेंदु अधिकारी ने दूर किया कन्फ्यूजन
    • एक ऐसे IIT डायरेक्टर, जिन्होंने आज तक न तो पासपोर्ट बनवाया और न ही कभी की विदेश यात्रा, दिलचस्‍प है वजह…
    • महानदी की बाढ़ में फंसे टूरिस्ट : महिलाएं और बच्चों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, 24 लोगों की बचाई जान…
    • राज्य सभा में गूंजा कुपोषण और एनीमिया का मुद्दा: सांसद लक्ष्मी वर्मा के प्रश्नों पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिया विस्तृत जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»महानदी की बाढ़ में फंसे टूरिस्ट : महिलाएं और बच्चों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, 24 लोगों की बचाई जान…
    छत्तीसगढ़

    महानदी की बाढ़ में फंसे टूरिस्ट : महिलाएं और बच्चों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, 24 लोगों की बचाई जान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार। जिले में लगातार हो रही बारिश और गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण कसडोल विकासखंड के बल्दा कछार क्षेत्र स्थित ‘द ट्री ऑफ लाइफ मचान’ निजी रिसोर्ट चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया। रिसोर्ट में मौजूद पर्यटक, कर्मचारी और ग्रामीण फंस गए, जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

    मिली जानकारी के अनुसार, रिसोर्ट में 4 छोटे बच्चों, महिलाओं, वयस्क पुरुषों, कर्मचारियों और ग्रामीणों सहित कुल 24 लोग बाढ़ के बीच फंस गए थे। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने नगर सेना और एसडीआरएफ (SDRF) की बाढ़ बचाव टीम को मौके पर रवाना किया।

    चुनौतीपूर्ण हालात में सफल रेस्क्यू
    एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम ने तेज बहाव और कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी 24 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और बचाव दल की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। 

    नदी किनारे गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
    महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बलौदाबाजार जिले के नदी किनारे बसे कई गांवों में भी पानी घुसने लगा है। निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर आवागमन भी प्रभावित होने की सूचना है।

    गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बिगड़े हालात
    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिसके चलते यह स्थिति बनी। जिला प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और संवेदनशील क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दल तैनात किए गए हैं।

    प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील
    प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी-नालों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें, उफनते पुलों और जलभराव वाले रास्तों को पार करने का प्रयास न करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कृषि महाविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री

    July 30, 2026

    छत्तीसगढ़: सब्जी खरीदना पड़ा भारी, करेलों की टोकरी से निकला जहरीला कोबरा; मंडी में मची अफरा-तफरी…

    July 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.